देवास। जिला खेल अधिकारी देवास ने बताया कि संचालनालय खेल और युवा कल्याण के निर्देशानुसार मध्य प्रदेश राज्य वाटर स्पोर्ट्स अकादमी, भोपाल द्वारा वर्ष 2024-25 के लिए वाटर स्पोर्ट्स अकादमी की सेलिंग विधा का प्रतिभा चयन कार्यक्रम 23 मई को जिला खेल और युवा कल्याण विभाग कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम ए.बी.रोड विकास नगर देवास में प्रातः 09 से 11 बजे तक किया जाना हैं। इच्छुक खिलाड़ी आधारकार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, मूल/स्थानीय निवासी प्रमाण-पत्र की छायाप्रति लेकर उपस्थिति हो सकते है।