गुना। भारत स्काउट एवं गाइड द्वारा ग्रीष्मकालीन जल सेवा रेल्वे स्टेशन पर चल रही है। समाज सेवा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान रखने वाली समाज सेवी संस्था भारत विकास परिषद शाखा गुना ने स्काउट गाइड एवं जूनियर यूथ रेडक्रॉस शाखा गुना के लिए एक एक टंकी और एक एक ट्रोली उपलब्ध कराई। जिससे जल सेवा में और गति आयेगी हम अधिक लोगों तक जल सेवा पहुंचा पायेंगे।