खरगोन। अन्य कम्पनी के बीज लेने के लिये किसानों को की जा रही अपील के बाद भी किसान राशि 659 के लिये कतारे लगा रहे है। शनिवार को भी किसानों की बीज लेने के लिये मानो होड़ नजर आई। हालांकि प्रशासन ने व्यवस्थाओ में बदलाव कर उपज मंडी के बजाय कपास मंडी में टोकन वितरण व्यवस्था की। यहां तहसीलदार, पटवारी सहित पुलिस की मौजूदगी में टोकन बांटे गए। हालांकि किसानों को बीज नही मिल पाया यह। टोकन वितरण के दौरान एनाउंसमेंट के जरिये सूचना दी गई कि फिलहाल दुकान पर बीज की कमी है टोकन लेने के बाद दुकान पर बीज नही मिलने पर इंतजार करे। कृषि विस्तार अधिकारी गिरधारी भावर ने बताया सुबह 8 बजे से टोकन वितरण किया जा रहा है। करीब 2 हजार टोकन बांटे गए है। किसानों को सलाह दी है कि अन्य कम्पनी का बीज बाजार में उपलब्ध है एक ही वेरायटी के लिये परेशान न हो।