देवास। कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने टोंकखुर्द विकासखंड के विभिन्न ग्राम पाडलिया, कराडिया, भंवरा, पांदा, गोरवा, बालाखेड़ा, बीसलखेड़ी, झारखेड़ी, हरनावदा का भ्रमण किया। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत हिमांशु प्रजापति, एसडीएम टोंकखुर्द कन्हैयालाल तिलवारी सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।
कलेक्टर गुप्ता ने टोंकखुर्द विकासखंड के ग्रामों में ग्रामीणों से नल जल योजना के संबंध में जानकारी ली। ग्रामीणों ने कहा कि नल जल योजना से हम सब खुश है, अब हमें घर में नल से जल मिल रहा है।
कलेक्टर गुप्ता ने कहा कि ग्राम में पेय जल के लिए वॉटर रिचार्जिंग पर कार्य करें। सरपंच, सचिव और जीआरएस को निर्देश दिये कि ग्रामों में नल जल योजना में जल कर भी वसूल करें। योजना पूर्ण होने पर हेण्ड ओवर लें। कलेक्टर गुप्ता ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।