BIG NEWS : शहर का तेजाजी नगर और 22 साल की युवती, जब दो दिन के लिए बाहर गए पिता तो अंधेरे में उठाया ये कदम, जैसे ही अचानक कमरे में पहुंचा छोटा भाई तो माजरा देख उड़ गए होश, जानिये किस हालत में थी उषा, पढ़े खबर 

May 6, 2024, 1:06 pm




इंदौर। शहर के तेजाजी नगर में 22 साल की एक युवती ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। दोनों घर पर अकेले थे। पिता दो दिन के काम के चलते शनिवार को ठीकरी के पास अपने गांव गए थे। रविवार रात बेटी ने यह कदम उठा लिया। पुलिस ने मामला जांच में लिया है। तेजाजी नगर पुलिस के मुताबिक उषा पुत्री दिलीप निवासी हसन कॉलोनी ने फांसी लगाकर जान दे दी। पड़ोसियों ने जानकारी देते हुए बताया कि रात में 10 साल के भाई ने उसे पीछे के कमरे में फंदे पर लटके देखा और रोते हुए बाहर आया। इसके बाद आसपास के लोगों को जानकारी लगी। रिश्तेदारों के मुताबिक उषा की तीन बहनें और एक भाई है। दो बहनों की शादी हो चुकी है। उषा की मां चार साल पहले पिता से अलग हो गई। उषा से छोटी बहन को वह अपने साथ लेकर चली गई। वहीं दीपक और उषा अपने पिता के साथ रहते थे। पुलिस के मुताबिक अभी सुसाइड के पीछे की वजह सामने नहीं आई है। मामले में जांच की जा रही है। वह ठीकरी के पास के रहने वाले हैं। परिचित की शादी होने के चलते वह गांव गए हुए थे।

संबंधित समाचार

VOICE OF MP