मनासा। मनासा के कचोली रोड स्थित बालाजी मंदिर से शनिवार सुबह अज्ञात बदमाश दिन दहाड़े एक मोटरसाइकिल चुरा ले गए। जिसकी रिपोर्ट मोटर साइकल चालक ने मनासा थाने पर दर्ज करवाई हैं।
मनासा थाने से मिली जानकारी अनुसार दीपक पिता मंगल कुमार पानेरी निवासी मनासा ने थाने पर रिपोर्ट दर्ज करवाई की वो शनिवार सुबह 11.30 बजे करीब कचोली रोड स्थित बालाजी मंदिर दर्शन करने गया था। दर्शन करने के बाद जब वापस आया तो मौके से मोटरसाइकल एचएफ डीलक्स मंदिर के बाहर से कोई बदमाश चुरा ले गए। काफी तलाश करने बाद भी उक्त मोटरसाइकिल का कहीं पता नहीं चला। जिसके बाद युवक ने मनासा थाने पर मोटर साइकिल चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई।पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच में लिया हैं।