BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मानसून की रफ्तार धीमी, पिछले 24.. <<     BIG NEWS : कल नीमच दौरे पर रहेंगे नगरीय विकास.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- मुख्यमंत्री लाड़ली.. <<     रतलाम के जावरा में शहर काज़ी विवाद ने पकड़ा.. <<     KHABAR : आकाशीय बिजली से उजड़ा आशियाना, सामाजिक.. <<     KHABAR : इंदौर में केंद्र सरकार पर गरजे हरीश चौधरी,.. <<     BIG NEWS : गलियाकोट में उमड़ा अकीदत का समंदर, सैयदी.. <<     VIDEO NEWS: एमपी में मानसून का महाविस्फोट!,थमने का.. <<     KHABAR : जन अभियान परिषद की पहल, एक पेड़ माँ के नाम.. <<     BIG NEWS : नीमच में जुटने लगीं देशभर की नामी.. <<     दतिया उपचुनाव में ASP का शक्ति प्रदर्शन आज,.. <<     KHABAR : जावरा शहर काज़ी पद को लेकर विवाद, अवैध.. <<     KHABAR : दतिया में 11 जुलाई को आजाद समाज पार्टी का.. <<     KHABAR : भोपाल के मास्टर प्लान पर हंगामा,.. <<     BIG NEWS : एमपी पुलिस में प्रमोशन की तैयारी, सीएम के.. <<     सतना में सस्पेंड उपयंत्री सतीश समेले का बड़ा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 19, 2024, 11:05 am
KHABAR : कलेक्टर शर्मा ने किया स्ट्रांग रूम का निरीक्षण, व्यवस्थाओं का जायजा लेकर अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, 4 जून को होगी गणना, पढ़े खबर

Share On:-

खरगोन। जिले में 13 मई को लोकसभा चुनाव के लिए मतदान सम्पन्न होने के बाद ईव्हीएम को पीजी कॉलेज खरगोन में बनाएं गए स्ट्रांगरूम में तीन स्तर की कड़ी सुरक्षा में रखा गया है। पूरा स्ट्रांगरूम सीसीटीव्ही कैमरे की निगरानी में रखा गया है। कलेक्टर कर्मवीर शर्मा द्वारा प्रतिदिन स्ट्रांगरूम की सुरक्षा व्यवस्था पर निगरानी रखी जा रही है।                  

पीजी कॉलेज खरगोन के गेट नंबर 01 एवं गेट नंबर 02 पर जिला पुलिस बल के जवान सुरक्षा में लगे हैं। स्ट्रांगरूम के बाहरी भाग की सुरक्षा में विशेष सशस्त्र बल के जवानों को लगाया गया है। स्ट्रांगरूम के आंतरिक भाग की सुरक्षा व्यवस्था में सीआरपीएफ के जवानों को लगाया गया है। इस तरह से पीजी कॉलेज खरगोन में बनाया गया स्ट्रांगरूम तीन स्तर की कड़ी सुरक्षा के पहरे में रखा गया है।    

निष्पक्ष, पारदर्शी एवं स्वतंत्र निर्वाचन सुनिश्चित करने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों में स्ट्रांगरूम की निगरानी के लिये चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों को अपने प्रतिनिधि नियुक्त करने की अनुमति है। पीजी कॉलेज खरगोन के कक्ष क्रमांक 01 में राजनीतिक दल एवं प्रत्याशी के प्रतिनिधियों के लिए एलईडी स्क्रीन लगाई गई है, जिस पर वे स्ट्रांगरूम की लाईव तस्वीरें देख सकते हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE