KHABAR : नीमच में मुसाफिर म्यूजिकल ग्रुप ने मनाई सुरों के बादशाह मोहम्मद रफी की पुण्यतिथि, कोचिंग सेंटर में आयोजित किया भावपूर्ण कार्यक्रम, सुमधुर गीतों से दी श्रद्धांजलि, पढ़े खबर

नीमच। सुरों के बादशाह मोहम्मद रफी की पुण्यतिथि के अवसर पर, मुसाफिर म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने 1 अगस्त, 2025 को एक भावपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया। डीके को कोचिंग सेंटर में आयोजित इस कार्यक्रम में ग्रुप के नॉन-प्रोफेशनल सदस्यों ने रफी साहब के गाए सदाबहार गीतों को प्रस्तुत कर उन्हें अपनी संगीतमय श्रद्धांजलि दी। पिछले पाँच वर्षों से यह ग्रुप संगीत जगत के महान कलाकारों को याद करने के लिए ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता आ रहा है, जिन्हें शहर के संगीत प्रेमियों का भरपूर समर्थन मिलता है। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्रुप के परामर्शदाता राजेंद्र शर्मा और संयोजक खजान सिंह पंवार ने माँ सरस्वती और मोहम्मद रफी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया। इसके बाद, ग्रुप के सदस्योंकृधीरज मंडोरिया, योगेश गहलोत, राजेंद्र रोकड़े, विजय चौहान, दीपक ओझा, राजेश सेन, भारत घावरी, अरविंद पोरवाल, निशा घारु, प्रभा बैरागी, सुनीता यादव, हेमा यादव, प्रभु आर्य और ग्रुप एडमिन खजान सिंह पंवार ने एक के बाद एक बेहतरीन नग़मे पेश किए। कार्यक्रम का सफल संचालन विजय चौहान ने किया। जबकि अंत में ग्रुप संयोजक खजान सिंह पंवार ने सभी कलाकारों और श्रोताओं का आभार व्यक्त किया।