BREAKING NEWS
BIG NEWS : जुए के किंग पर नीमच सिटी पुलिस का शिकंजा,.. <<     BIG REPORT : मैदान में उतरे कलेक्टर दिव्यांक सिंह,.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर नीमच केंट पुलिस का.. <<     SHOK SAMACHAR : एक माह पहले बजी थीं शहनाइयाँ, आज गूंज.. <<     BIG REPORT : मंदसौर मेडिकल कॉलेज की बड़ी उपलब्धि, पहली.. <<     KHABAR : शिशु रोग विभाग ने आयोजित किया ओआरएस.. <<     KHABAR : पीएचई विभाग ने जल जागरूकता अभियान के तहत.. <<     KHABAR : इंडियन आर्मी से सेवानिवृत्त हुए दिनेश.. <<     REPORT : औषधि नियमों के उल्लंघन पर खाद्य एवं औषधि.. <<     KHABAR : कसरावद थाने में 39 जब्त वाहनों की नीलामी,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के पिपलिया मंडी में मोबाइल.. <<     KHABAR : यात्री परिवहन विजन समिट-2026, सीएम डॉ. मोहन.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में मेघों की रफ्तार धीमी, पिछले.. <<     खरगोन में 'नशे से दूरी है ज़रूरी–2.0' अभियान का.. <<     VIDEO NEWS: नीमच की बड़ी खबरें,दिनभर की हर बड़ी अपडेट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 2, 2025, 8:20 pm
NEWS : श्री शेषावतार कल्लाजी के मुख्य धाम दुर्ग मार्ग स्थित छतरी पर मनाया जन्मोत्सव, एक शाम वीरवर कल्लाजी के नाम भजन संध्या का आयोजन कर लगाया छप्पन भोग, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। श्री शेषावतार कल्लाजी के मुख्य धाम दुर्ग मार्ग स्थित छतरी पर श्रावण शुक्ल अष्टमी को जन्मोत्सव मनाया गया। शुक्रवार को एक शाम वीरवर कल्लाजी के नाम भजन संध्या के साथ ही छप्पन भोग का आयोजन भी किया गया।
श्री नागणेचा जयमल कल्लाजी सेवा संस्थान के शशिरंजन तिवारी ने बताया कि ठाकुरजी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य मे हजारेश्वर महादेव से कल्लाजी की छतरी तक शोभायात्रा निकाली गई। इसमें मुख्य आकर्षण महादेव की बारात, बाहुबली हनुमानजी, नासिक ढोल और वीर हनुमान अखाड़ा का प्रदर्शन किया गया। शोभायात्रा को हजारेश्वर महादेव महंत चंद्रभारती महाराज और राठौड़ कुलदेवी मां नागणेच्या के अर्चक आचार्य डॉ. वीरेन्द्र कृष्ण दौर्गादत्ती ने पूजा-अर्चना कर और केसरिया ध्वज दिखाकर रवाना किया। उन्होंने बताया कि ठाकुरजी की संध्या महाआरती के साथ छप्पन भोग न्यौछावर कर महाप्रसाद का वितरण किया गया। रात्रि जागरण के साथ भजन संध्या हुई, जिसमें सहनवा के शंकरलाल जाट एवं पार्टी ने भजनों की प्रस्तुति दी।
महंत सत्यनारायण बैरागी एवं सेवक नारायण पाराशर ने बताया कि जन्मोत्सव के अवसर पर ठाकुरजी का रूद्राभिषेक, हवन और शाम को जयमल कल्लाजी के कमल अर्चन के साथ मनमोहक आंगी का शृंगार कर महाआरती की गई। इस मौके पर उमेश चाष्टा, सुरेशचंद्र जोशी, कुलदीप तिवारी, अनुराग चाष्टा, श्यामसुंदर वैष्णव, पंकज चाष्टा, अभिषेक टेलर, अक्षतसिंह वाघेला, संजय शर्मा आदि ने कार्यक्रम में सहयोग दिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE