BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 30, 2026, 10:51 am
NEWS : मालवा-मेवाड़ के शहंशाहे वली हज़रत अब्दुल्लाह शाह (घोड़ादेह वाले बाबा) का 67वां सालाना उर्स मुबारक अकीदत के साथ संपन्न, पढ़े खबर 

Share On:-

निम्बाहेड़ा। मालवा-मेवाड़ के शहंशाहे वली हज़रत अब्दुल्लाह शाह (घोड़ादेह वाले बाबा) का 67वां पांच दिवसीय सालाना उर्स मुबारक इस वर्ष भी पूरे अकीदत, शानो-शौकत एवं धार्मिक उल्लास के साथ संपन्न हुआ। उर्स के अवसर पर राजस्थान सहित देश के विभिन्न राज्यों से हजारों की संख्या में जायरीन दरगाह शरीफ पहुंचे और बाबा की मजार पर चादर एवं अकीदत के फूल पेश कर मुल्क में अमन, भाईचारे, खुशहाली और तरक्की की दुआएं मांगीं।

उर्स के अंतिम दिन कुल की रस्म के दौरान दरगाह परिसर में दिनभर जायरीनों की भारी भीड़ उमड़ती रही। पूरा वातावरण रूहानियत, इबादत और सूफियाना रंग में सराबोर नजर आया। श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में हाजिरी लगाकर अपनी मुरादों की दुआ की।

उर्स के दौरान अकीदतमंदों के लिए विशाल लंगर का आयोजन भी किया गया, जिसमें हजारों लोगों ने शिरकत कर तबर्रुक प्राप्त किया। वहीं देश के ख्यातनाम कव्वालों ने अपनी शानदार सूफियाना कव्वालियों और कलामों की प्रस्तुतियों से देर रात तक महफिल को रौनक बख्शी। इश्क-ए-रसूल और औलिया-ए-किराम की शान में पेश किए गए कलामों ने उपस्थित जायरीनों को भाव-विभोर कर दिया।

उर्स का समापन 28 जुलाई 2026 को बाद नमाज़-ए-मगरिब कुल की रस्म के साथ हुआ। इस अवसर पर सज्जादानशीन, खादिमान एवं बड़ी संख्या में उपस्थित अकीदतमंदों ने देश में अमन-चैन, सामाजिक सद्भाव, तरक्की एवं इंसानियत की सलामती के लिए विशेष दुआएं कीं।

हर वर्ष की भांति इस बार भी हज़रत अब्दुल्लाह शाह (घोड़ादेह वाले बाबा) का सालाना उर्स आपसी भाईचारे, मोहब्बत और सूफी परंपरा के अमर संदेश का साक्षी बना। हजारों श्रद्धालुओं की सहभागिता ने इस धार्मिक आयोजन की भव्यता को और अधिक यादगार बना दिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE