BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 16, 2026, 7:56 pm
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार विद्यार्थियों को सेवा निधि, जैन संत की प्रेरणा से विधायक ओमप्रकाश सकलेचा की पहल, विधायक स्वेच्छानुदान से बांटी 45 लाख की प्रोत्साहन राशि, पढ़े खबर

Share On:-

जावद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर के अवसर पर जावद विधानसभा क्षेत्र में लगातार तीसरे वर्ष ‘सेवा से प्रसन्नता’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत क्षेत्र के शासकीय विद्यालयों में कक्षा 6 से 12 तक अध्ययनरत करीब 14 हजार छात्र-छात्राओं को सेवा भाव के लिए प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।

विधायक ओमप्रकाश सकलेचा ने बताया कि शासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों में सेवा, संस्कार, आत्मनिर्भरता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के उद्देश्य से यह पहल की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस सेवा संकल्प की प्रेरणा उन्हें जैन संत आचार्य विजय रत्न सुंदरसूरीश्वर जी महाराज साहब से मिली है।

विधायक स्वेच्छानुदान से ₹45 लाख की राशि-
कार्यक्रम के अंतर्गत विधायक सकलेचा के विधायक स्वेच्छानुदान से विद्यार्थियों को कुल ₹45 लाख की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। योजना के अनुसार कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों को ₹200 प्रति विद्यार्थी, जबकि कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों को ₹500 प्रति विद्यार्थी की राशि दी गई। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को जरूरतमंदों की सहायता और सेवा कार्यों के लिए प्रेरित करना है।

बच्चों में सेवा और संस्कार विकसित करना उद्देश्य-
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए विधायक ओमप्रकाश सकलेचा ने कहा कि शासकीय विद्यालयों में पढ़ने वाला प्रत्येक बच्चा देश का भविष्य है। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान और डिग्री प्राप्त करना नहीं, बल्कि बच्चों में नैतिक मूल्यों, देशप्रेम, सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना भी है।

उन्होंने कहा कि युवा वर्ग यदि सेवा भाव और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ेगा तो वह जीवन की चुनौतियों का सामना करते हुए आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बन सकेगा। उन्होंने जावद क्षेत्र के बच्चों को संस्कारवान, सशक्त और जिम्मेदार नागरिक बनाने के संकल्प को दोहराया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE