छतरपुर। भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए लोकायुक्त पुलिस सागर की टीम ने बकस्वाहा तहसील में पदस्थ सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी राजन श्रीवास्तव को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। कार्रवाई नामांतरण के एवज में रिश्वत मांगने की शिकायत के बाद की गई।
जानकारी के अनुसार बम्हौरी निवासी आवेदक कृष्ण कुमार बिल्थरे से नामांतरण के काम के बदले कर्मचारी द्वारा 50 हजार रुपए की रिश्वत मांगी गई थी। बाद में सौदा 25 हजार रुपए में तय हुआ। शिकायत के आधार पर लोकायुक्त टीम ने कार्रवाई की योजना बनाई। आरोपी कर्मचारी पहले ही 10 हजार रुपए ले चुका था। इसके बाद शेष 15 हजार रुपए लेते समय लोकायुक्त टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया।
कार्रवाई के दौरान डीएसपी कमल उइके, टीआई रंजीत सिंह, एचसी शफीक खान तथा आरक्षक गोल्डी, अरविंद, निलेश और प्रदीप की टीम मौजूद रही। लोकायुक्त पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।