BREAKING NEWS
BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 156.. <<     KHABAR : चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों.. <<     NEWS : चिह्नित ब्लैक स्पॉट पर यातायात पुलिस की.. <<     REPORT : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय.. <<     NMH-MDS HEADLINES : नीमच-मंदसौर की 7 बड़ी खबरें |.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 16, 2026, 6:41 pm
BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था बालमुकुंद, जब रास्ते में बढ़ा आगे तो मालखेड़ा के पास मिली आबकारी टीम की घेराबंदी, फिर जैसे ही अधिकारियों ने रोककर ली तलाशी, माजरा देख उड़ गए सबके होश, जानिये ऐसा क्या छुपाकर ले जा रहा था तस्कर, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी हिमांशु चंद्रा के निर्देश पर जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में विभागीय टीम ने 62 लीटर महुआ हाथभट्टी कच्ची शराब जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

सहायक जिला आबकारी अधिकारी पी.एल. सिंगड़ा के मार्गदर्शन एवं आबकारी उपनिरीक्षक विजय गुप्ता के नेतृत्व में टीम ने 16 सितंबर को तड़के गश्त के दौरान मालखेड़ा-चौकड़ी रोड, ग्राम मालखेड़ा के पास कार्रवाई की। विभाग के अनुसार टीम ने बालमुकुंद जाट, निवासी चचौड़ी, को मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 44 एमपी 5748 से 62 बल्क लीटर अवैध हाथभट्टी निर्मित महुआ शराब का परिवहन करते हुए पकड़ा।

आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) एवं 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया। जब्त शराब एवं मोटरसाइकिल का अनुमानित बाजार मूल्य करीब 95 हजार रुपये बताया गया है। कार्रवाई में आबकारी विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सहयोग रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE