चित्तौड़गढ़। श्री नामदेव छीपा समाज बिछावट मंदिर (पावटा चौक, सिटी सब्जी मंडी के सामने) में आयोजित नौ दिवसीय संगीतमय श्श्री रामकथा अमृतवर्षाश् का भव्य एवं भक्तिमय समापन हर्षाेल्लास के साथ संपन्न हुआ। 21 जुलाई से प्रारंभ हुए इस धार्मिक आयोजन में कथावाचक धर्मेन्द्र दास महाराज (संकल्प अयोध्या धाम) ने भगवान श्रीराम के आदर्शमय जीवन का भावपूर्ण एवं संगीतमय वर्णन कर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।
समापन दिवस 29 जुलाई को विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों एवं महाआरती के साथ विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर 51 कन्याओं का विधिवत पूजन कर उन्हें तिलक लगाया गया तथा उपहार एवं प्रसादी भेंट की गई। साथ ही बड़ी संख्या में पधारे साधु-संतों को ससम्मान भोजन एवं महाप्रसाद ग्रहण कराया गया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया।
कथावाचक धर्मेन्द्र दास महाराज ने कथा के दौरान श्रद्धालुओं को सनातन धर्म के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संदेश देते हुए कहा कि ष्गौ माता का मान बढ़ाओ, भारत को विश्वगुरु बनाओष् केवल एक नारा नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का संकल्प है। उन्होंने समाज में सेवा, संस्कार और सद्भाव के महत्व पर भी प्रकाश डाला।
आयोजन को सफल बनाने में जुगल किशोर बघेरवाल, विष्णु नागर, शिव नारायण अंछेरा एवं समस्त रामभक्तों (चित्तौड़गढ़) का विशेष योगदान रहा। समापन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और संपूर्ण परिसर जय श्री राम के जयघोष से गुंजायमान हो उठा।