चित्तौड़गढ़। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संभागीय आयुक्तों, जिला कलक्टरों एवं जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। जिला मुख्यालय स्थित डीओआईटी कक्ष से जिला कलक्टर डॉ. मंजू सहित संबंधित अधिकारियों ने बैठक में सहभागिता की।
बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने विभिन्न योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने भू-आवंटन प्रकरणों, ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों की प्रगति, राजस्थान संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों के त्वरित निस्तारण, विकसित भारत-जी राम-जी (VB-G RAM-G) अभियान, विभिन्न उद्घाटन एवं शिलान्यास कार्यों की प्रगति सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों की विस्तृत समीक्षा की।
मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए तथा लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारण किया जाए।
बैठक में जिला कलक्टर डॉ. मंजू, अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) दिनेश धाकड़, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद विनय पाठक, अतिरिक्त जिला कलक्टर (भू-अभिलेख) रामचंद्र खटीक सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।