नीमच। जिले में चालू वर्षाकाल के दौरान 1 जून 2026 से 31 जुलाई 2026 की प्रातः 8 बजे तक औसतन 13.06 इंच (331.7 मि.मी.) वर्षा दर्ज की गई है। गत वर्ष इसी अवधि में जिले में औसतन 28.00 इंच (711.1 मि.मी.) वर्षा रिकॉर्ड की गई थी।
अधीक्षक भू-अभिलेख, नीमच से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले की चारों तहसीलों में अब तक दर्ज वर्षा का विवरण इस प्रकार है- नीमच में 15.12 इंच (384.0 मि.मी.), जावद में 10.79 इंच (274.0 मि.मी.), सिंगोली में 14.45 इंच (367.1 मि.मी.) तथा मनासा में 11.89 इंच (302.0 मि.मी.) वर्षा दर्ज की गई है।
गत वर्ष इसी अवधि में नीमच में 24.92 इंच (633.0 मि.मी.), जावद में 28.82 इंच (732.0 मि.मी.), मनासा में 20.55 इंच (522.0 मि.मी.) तथा सिंगोली में 37.69 इंच (957.2 मि.मी.) वर्षा दर्ज की गई थी।
इसी प्रकार, 31 जुलाई 2026 को प्रातः 8 बजे तक बीते 24 घंटों में जिले में औसतन 0.45 इंच (11.5 मि.मी.) वर्षा रिकॉर्ड की गई। इस दौरान नीमच तहसील में 0.16 इंच (4.0 मि.मी.), मनासा में 1.65 इंच (42.0 मि.मी.) तथा सिंगोली में 0.01 इंच (0.3 मि.मी.) वर्षा दर्ज की गई, जबकि जावद तहसील में वर्षा दर्ज नहीं हुई।