मनासा। ग्राम देथल निवासी राकेश गुर्जर के निधन से गुर्जर समाज एवं परिवार में शोक की लहर छा गई। वे रामजी गुर्जर के पुत्र और विष्णुलाल गुर्जर के पूज्य पिताजी थे। उनका निधन 30 जुलाई 2026 को हो गया, उनकी अंतिम यात्रा गुरुवार शाम उनके निवास स्थान ग्राम देथल से निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन, रिश्तेदार एवं ग्रामीण शामिल हुए। उपस्थित लोगों ने नम आंखों से दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी। उपरोक्त जानकारी पत्रकार बद्रीलाल गुर्जर ने दी।
इस दुखद अवसर पर समस्त गुर्जर परिवार ने समाजजनों एवं शुभचिंतकों द्वारा दी गई श्रद्धांजलि एवं सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।