BREAKING NEWS
KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : नीमच मेडिकल कॉलेज को पीपीपी मोड पर देने.. <<     BIG NEWS : गुम इंसानों की दस्तयाबी के लिए शाजापुर.. <<     KHABAR : कन्या छात्रावास में बिना अनुमति प्रवेश.. <<     VIDEO NEWS : लोगों के बीच पहुंची DIG सिमाला प्रसाद,.. <<     NEWS : डीएसपी गिरिराज गर्ग का आकस्मिक निधन,.. <<     BIG NEWS : अफीम नीति 2026-27 का काउंटडाउन शुरू,.. <<     KHABAR : खेती के दौरान हादसे का शिकार हुआ किसान,.. <<     VIDEO NEWS : पुलिस चौकी पर लंबे समय से खड़ी 8 जब्त.. <<     KHABAR : पहली बार टांडा-बरूड थाने में मुख्यमंत्री.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 31, 2026, 7:12 pm
KHABAR : शिशु रोग विभाग ने आयोजित किया ओआरएस सप्ताह कार्यक्रम, डायरिया से बचाव के लिए ओआरएस और जिंक के महत्व को लेकर किया जागरूक, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। सुंदरलाल पटवा शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध इंदिरा गांधी जिला चिकित्सालय के शिशु रोग विभाग द्वारा ओआरएस सप्ताह का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों में डायरिया से बचाव एवं उपचार के लिए ओआरएस तथा जिंक के महत्व के प्रति आमजन को जागरूक करना था।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन अधिष्ठाता डॉ. शशि गांधी के मार्गदर्शन में किया गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अधिष्ठाता डॉ. शशि गांधी, सिविल सर्जन डॉ. बी.एल. रावत एवं औषधि विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. कार्तिक साल्वे उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिशु रोग विभागाध्यक्ष डॉ. नैकी मीनारे ने की।

ओआरएस सप्ताह के अंतर्गत इंटर्न चिकित्सकों द्वारा सेमिनार एवं प्रस्तुतियों के माध्यम से ओआरएस घोल एवं जिंक टैबलेट के उपयोग की जानकारी दी गई। ओपीडी, आंगनवाड़ी केंद्रों एवं बच्चों के वार्ड में भी लोगों को डायरिया से बचाव के उपाय बताए गए। इस अवसर पर स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विजेता प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा प्रशस्ति-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

समारोह में अतिथियों ने कहा कि डायरिया से होने वाली बाल मृत्यु को रोकने में समय पर ओआरएस एवं जिंक का उपयोग अत्यंत प्रभावी और जीवनरक्षक है। उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों एवं विद्यार्थियों से जनजागरूकता अभियान को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में शिशु रोग विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉ. संगीता डुडवे, सीनियर रेजिडेंट डॉ. श्रुति सेठिया एवं डॉ. पार्थ जोशी सहित विभाग के चिकित्सक, इंटर्न, नर्सिंग स्टाफ एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे। अंत में सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE