चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ दुर्ग स्थित गौमुख से भगवान महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग, उज्जैन के लिए कावड़ लेकर रवाना हुए शिवभक्त कावड़ियों का गुरुवार को मधुबन चौराहे पर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान शिवभक्तों ने पुष्पवर्षा कर कावड़ियों का अभिनंदन करते हुए उनकी मंगलमय यात्रा की कामना की।
गुरुवार को आयोजित स्वागत कार्यक्रम में मयंक टांक, अनमोल राठौड़, प्रीतम सुखवाल, वी.पी. सिंह, आर्यन कोदली, कुश्मेन्द्र (भामाशाह), जीतू शर्मा, कुणाल शर्मा, नातिक लोठ, हिम्मत, देवराज साहू, डेनी साहू, दीपक काटा, आयुष राठौड़, निखिल जोशी एवं मुकेश सालवी सहित अनेक शिवभक्त उपस्थित रहे। सभी ने कावड़ियों का उत्साहपूर्वक स्वागत कर उनके प्रति अपनी श्रद्धा एवं आस्था व्यक्त की