BREAKING NEWS
KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : नीमच मेडिकल कॉलेज को पीपीपी मोड पर देने.. <<     BIG NEWS : गुम इंसानों की दस्तयाबी के लिए शाजापुर.. <<     KHABAR : कन्या छात्रावास में बिना अनुमति प्रवेश.. <<     VIDEO NEWS : लोगों के बीच पहुंची DIG सिमाला प्रसाद,.. <<     NEWS : डीएसपी गिरिराज गर्ग का आकस्मिक निधन,.. <<     BIG NEWS : अफीम नीति 2026-27 का काउंटडाउन शुरू,.. <<     KHABAR : खेती के दौरान हादसे का शिकार हुआ किसान,.. <<     VIDEO NEWS : पुलिस चौकी पर लंबे समय से खड़ी 8 जब्त.. <<     KHABAR : पहली बार टांडा-बरूड थाने में मुख्यमंत्री.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 31, 2026, 7:06 pm
KHABAR : पीएचई विभाग ने जल जागरूकता अभियान के तहत दिया प्रशिक्षण, ग्राम झलारा में जल गुणवत्ता परीक्षण और स्वच्छ पेयजल को लेकर ग्रामीणों को किया जागरूक, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (पीएचई) विभाग द्वारा संचालित स्टॉप डायरिया अभियान के अंतर्गत जिले में जल जागरूकता एवं स्वच्छ पेयजल को लेकर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में सीतामऊ विकासखंड के ग्राम झलारा में जल गुणवत्ता परीक्षण एवं स्वच्छता संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कलेक्टर दिव्यांक सिंह के निर्देशन एवं पीएचई विभाग के कार्यपालन यंत्री वैभव भावसार के मार्गदर्शन में आयोजित प्रशिक्षण में विभाग के जिला सलाहकार मुकेश गुप्ता एवं पीएमयू सलाहकार अंकित ठाकुर ने ग्रामीणों एवं कर्मचारियों को फील्ड टेस्टिंग किट के माध्यम से जल गुणवत्ता परीक्षण की जानकारी दी।

प्रशिक्षण में बताया गया कि ग्रामों में स्थापित पेयजल स्रोतों के पानी की जांच अब स्थानीय स्तर पर की जा सकती है, जिससे जल की गुणवत्ता सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। इस दौरान ग्राम में स्थापित पेयजल स्रोतों का क्लोरीनेशन भी किया गया।

कार्यशाला में उपस्थित आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं आशा कार्यकर्ताओं को वर्षाकाल में पेयजल स्रोतों को स्वच्छ रखने, नियमित क्लोरीनेशन करने, पेयजल का सुरक्षित भंडारण करने, दूषित पानी से होने वाली बीमारियों से बचाव, जल प्रदाय योजनाओं में जनसहभागिता बढ़ाने तथा ग्राम में स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के संबंध में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में सरपंच, सचिव, सहायक सचिव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE