BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 31, 2026, 4:18 pm
BIG REPORT : खेल मैदान बचाने की मुहिम जारी, संघर्ष समिति ने की कलेक्टर हिमांशु चंद्रा से मुलाकात, कल 1 अगस्त भारत माता चौराहा पर होगा प्रतीकात्मक प्रदर्शन, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। खेल मैदान बचाओ संघर्ष समिति के सदस्यों ने शुक्रवार को जिला कलेक्टर हिमांशु चंद्रा से मुलाकात कर खेल मैदान से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। समिति ने कलेक्टर को विधायक दिलीप सिंह परिहार एवं नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा के साथ हुई सकारात्मक चर्चा की जानकारी भी दी।

समिति के सदस्यों ने बताया कि जिला कलेक्टर ने समिति की मांगों, सुझावों एवं चिंताओं को गंभीरता और सकारात्मकता के साथ सुना। बैठक में सर्वसम्मति से संबंधित विषय के समाधान के लिए विभिन्न वैकल्पिक भूमियों पर विचार किए जाने पर सहमति बनी।

समिति ने मीडिया से चर्चा के दौरान बताया कि खेल मैदान को बचाने की मांग को लेकर चरणबद्ध आंदोलन जारी रहेगा। इसी क्रम में शनिवार, 1 अगस्त को सुबह 9 बजे भारत माता चौराहा पर क्रिकेट एवं फुटबॉल खेलकर प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया जाएगा।

जिला कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने समिति द्वारा उठाए गए सभी बिंदुओं पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए सकारात्मक निर्णय लेने का आश्वासन दिया।

जिला कलेक्टर से मुलाकात करने पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में कपिल सिंह चौहान, जिला प्रेस क्लब अध्यक्ष श्याम गुर्जर, नवीन अग्रवाल, कीर्ति पंचोली एवं मोहित रामरख्यानी प्रमुख रूप से शामिल थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE