BREAKING NEWS
BIG REPORT : कथित शुद्धिकरण के विरोध में कांग्रेस का.. <<     BIG NEWS : नशे की बड़ी खेप पर खाकी का वार, स्विफ्ट कार.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : नीमच में निकली भव्य तिरंगा रैली, देशभक्ति.. <<     NEWS : सालवी सूत्रकार महासभा का आयोजन 15 अगस्त को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : सोशल मीडिया पर हथियार और तलवार के साथ.. <<     NEWS : शिक्षक संघ प्रगतिशील ने नवागत जिला शिक्षा.. <<     BIG NEWS : वन विभाग की छापेमारी में खुला राज, घर में.. <<     KHABAR : रतलाम में कलेक्टर बने 5वीं कक्षा के टीचर,.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर नीमच कलेक्टर हिमांशु.. <<     BIG NEWS : स्विफ्ट डिजायर में डोडाचूरा की बड़ी खेप,.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत दतिया पुलिस ने.. <<     NEWS : ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में चुनावी.. <<     NEWS : स्वतंत्रता दिवस पर पेच एरिया कांग्रेस.. <<     NEWS : 15 अगस्त को चित्तौड़गढ़ में गूंजेगा.. <<     नीमच के पिपलोन में किसान मोर्चा की भव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 2, 2025, 8:04 pm
NEWS : मेघ मल्हार- 2025 कार्यक्रम में सावन की फुहारों संग बिखरे सांस्कृतिक रंग, सर्व ब्राह्मण समाज की महिलाओं और युवतियों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ में विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम “मेघ मल्हार दृ 2025” का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष इंदिरा शर्मा, प्रदेश महामंत्री अरुणा सुखवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष अंजू दाधीच, अलका जिला अध्यक्ष संगीता भट्ट, जिला महामंत्री कमला गौड, महामंत्री आशा शर्मा, निशा शर्मा, राजकुमारी ओझा, चतुर्वेदी, अंगूर वाला, ज्योति चतुर्वेदी निशा मिश्रा, कमलेश उपाध्याय,रेखा शर्मा, अंजू जोशी, मधु पारीक, मंजू जोशी, ममता शर्मा उपस्थिति रही। यह आयोजन नारी सशक्तिकरण, संस्कृति और सौंदर्य के समागम का प्रतीक बनकर सामने आया, जिसमें सभी ब्राह्मण समाज की जिला अध्यक्ष, सर्व ब्राह्मण समाज की महिलाओं और युवतियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मुख्य अतिथि साधना मेनारिया। वशिष्ठ अतिथि शशि सनाध्या, कलावती खंडेलवाल, तारा शर्मा, सुनीता चास्टा, सीमा सरस्वती शर्मा थे। 

कार्यक्रम में एक से बढ़कर एक रंगारंग प्रस्तुतियों ने उपस्थितजनों का मन मोह लिया। एकल नृत्य, समूह नृत्य, लोक गीत, भजन और गायन प्रतियोगिताओं के साथ ही सोलह श्रृंगार, क्विज़ और रैंप वॉक  जैसी रोचक गतिविधियों ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया। विजेता में बाल कलाकार- इशिता, आराध्या, भूमिका, हीमाक्षी रही। एकल नृत्य गायत्री पालीवाल इंदु शर्मा प्रथम, रिंकी शर्मा द्वितीय, खुशी दायमा तृतीय रही। युगल नृत्य - गायत्री एवं सीमा प्रथम,और कविता कुसुम लता द्वितीय, सोलह श्रृंगार में प्रतियोगिता इंदु शर्मा प्रथम, मायल द्वितीय, सीमा शर्मा तृतीय रही।

प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने वाली प्रतिभागि सीमा शर्मा, कविता शर्मा, अंगूर वाला, गायत्री पालीवाल, इंदु शर्मा, ज्योति तिवारी, पायल चौधरी, निलक्षी, रिंकी शर्मा, खुशी दायमा बिट्टू, अंगूर बाला, प्रिया शर्मा, कुसुम लता शर्मा रही, विशेष बात यह रही की युवा छात्राओं से लेकर विभिन्न वर्गों की महिलाएं शामिल थीं। सोलह श्रृंगार और रैंप वॉक के माध्यम से जहां पारंपरिक और आधुनिकता का संगम देखने को मिला, वहीं क्विज और भजन ने कार्यक्रम में आध्यात्मिक और बौद्धिक रंग भी भरे।

कार्यक्रम का संचालन गरिमा शर्मा एवं कृष्णा पालीवाल द्वारा बेहद आकर्षक अंदाज़ में किया गया, और निर्णायक मंडल साधना सरस्वती विद्यालक्ष्मी ओझा साधना मेनारिया  द्वारा विजेताओं को सम्मानित कर प्रोत्साहित किया गया। आयोजकों ने बताया कि “मेघ मल्हार” का उद्देश्य हमारी संस्कृति कों संजोए रख आगे बढ़ाना है।

समापन अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ की सराहना करते हुए इस तरह के आयोजनों को समाज में सकारात्मक ऊर्जा और एकता का प्रतीक बताया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने स्नेह भोज का आनंद लिया। चित्तौड़गढ़ में सांस्कृतिक चेतना और नारी प्रतिभा का यह उत्सव लंबे समय तक लोगों के मन में अमिट छाप छोड़ गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE