KHABAR : मनासा विद्युत उपकेंद्र पर सेफ्टी ड्रिल का आयोजन, कर्मचारियों को दी गई सुरक्षा नियमों की जानकारी, दिलाई शपथ, पढ़े बद्रीलाल गुर्जर की खबर
August 2, 2025, 6:45 pm

मनासा। उपकेंद्र मनासा शहर परिसर में शनिवार को मनासा शहर एवं मनासा ग्रामीण वितरण केंद्र के समस्त कर्मचारियों की उपस्थिति में सेफ्टी ड्रिल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कर्मचारियों को सुरक्षा नियमों के पालन एवं सुरक्षा उपकरणों के समुचित उपयोग की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही सभी कर्मचारियों को सुरक्षा की शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम में सहायक यंत्री डी.के. मालवीय द्वारा सेफ्टी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी कर्मचारियों को जागरूक किया गया। दोनों वितरण केंद्रों के समस्त कर्मचारी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।