KHABAR : कलेक्टर चंद्रा ने किया गांधीसागर जलाशय में निर्माणाधीन इंटेक वेल का निरीक्षण, प्रगति का जायजा लेकर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, पढ़े खबर

नीमच। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने नीमच जिले की रामपुरा तहसील के ग्राम सालारामाला में गांधी सागर जलाशय के बैकवॉटर में लगभग 1 किलोमीटर पानी में निर्माणाधीन अस्थाई रॉ वाटर इंटेक वेल,पंप हाउस और अप्रोच ब्रिज का निरीक्षण किया और निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शेष निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण करवाने के निर्देश दिए। महाप्रबंधक जल निगम ने कलेक्टर को अवगत कराया, कि वर्तमान में पानी गांधी सागर से खिमला स्थित जल शोधन संयंत्र एवं खिमला से कुकडेश्वर तक पहुंच चुका है एवं उसके आगे टेस्टिंग कार्य प्रगतिरत हैं।अपरोक्ष ब्रिज एवं स्थाई इंटेक वेल पंप हाउस का कार्य नवंबर माह तक पूर्ण हो जाएगा और गांधी सागर समूह जलप्रदाय योजना से उक्त कार्य पूर्ण होने के बाद हर घर नल से जल प्रदाय प्रारंभ कर दिया जाएगा।इस मौके पर एसडीएम पवन बारिया, जनपद सीईओ आरीफ खान, जल निगमके महाप्रबंधक जितेन्द्र बिजोरिया, डीबीएल के सहायकप्रबंधक सुनील तोमर, सरस जैन व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।