मनासा। क्षेत्र के गांव हांसपुर में सोमवार को शासन द्वारा चलाए गए विशेष मीजल्स रूबेला मुक्त भारत अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग से एएनएम रजनी सोलंकी द्वारा हांसपुर के आंगनवाड़ी केंद्र क्र 1 पर 9 माह से 5 वर्ष तक के छोटे बच्चो को एमआर के 25 टीके लगाए गए ।
रजनी सोलंकी ने बताया कि जिस प्रकार टीकों के माध्यम से स्मालपॉक्स, पोलियो एवं मातृ-शिशु टिटनेस बीमारी का अंत किया है उसी प्रकार दिसम्बर 2023 तक 9 माह से 5 वर्ष के प्रत्येक बालक एवं बालिका को दाहिने बाजू की चमड़ी में पीड़ा रहित एमआर के 2 बार टिके देकर दो जानलेवा बीमारियों मीजल्स एवं रूबेला से भारत वर्ष को मुक्ति दिलाएंगे।
इस दौरान एएनएम रजनी सोलंकी के साथ आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रेखा मालवीय, कविता सुथार, सहायिका संतोष मालवीय, मीरा शर्मा एवं आशा कार्यकर्ता चंदा राव, डिम्पल कुशवाह एवं बच्चे और उनके माता-पिता उपस्थित रहे।