शिवपुरी। शहर के ठकुरपुरा निवासी राहुल भोज साइबर धोखाधड़ी का शिकार हो गए। पीड़ित का आरोप है कि अज्ञात व्यक्ति ने उनका मोबाइल फोन हैक कर बैंक खाते से बिना अनुमति 19 हजार रुपए निकाल लिए। मामले में पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई और न्याय की गुहार लगाई।
राहुल भोज ने अपने आवेदन में बताया कि 1 नवंबर 2026 को शाम करीब 6 बजकर 26 मिनट पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनका मोबाइल फोन हैक कर बैंक खाते से ऑनलाइन धोखाधड़ी के जरिए 19 हजार रुपए की राशि निकाल ली। इस घटना से उन्हें आर्थिक नुकसान हुआ है।
पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से मामले की तत्काल जांच कराने की मांग की है। साथ ही जिस बैंक खाते या यूपीआई आईडी में रकम हस्तांतरित हुई है, उसे तत्काल होल्ड या फ्रीज कराने और 19 हजार रुपए वापस दिलाने की अपील की है। उन्होंने अज्ञात साइबर अपराधी के खिलाफ उचित वैधानिक कार्रवाई करने की भी मांग की है।