नीमच। प्रदेश के सूक्ष्म, लघु, मध्यम, उद्यम तथा विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा कल 15 नवम्बर को जावद आएंगे। मंत्री सखलेचा 14 नवम्बर 2022 सोमवार को रात्रि 9 बजे भोपाल से प्रस्थान कर 15 नवम्बर मंगलवार को रात्रि 2.30 बजे जावद नक्षत्र वाटिका आएंगे और रात्रि विश्राम करेंगे। मंत्री सखलेचा 15 नवम्बर को प्रातः 11 बजे कोज्या जिला नीमच से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।