BREAKING NEWS
KHABAR : भोपाल में बीजेपी की पदयात्रा पर कांग्रेस.. <<     KHABAR : शराब तस्करों को पकड़ने पहुंचे खातेगांव.. <<     KHABAR : इंदौर में आरएसएस की तीन दिनी बैठक, डॉ. मोहन.. <<     मनासा में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’.. <<     VIDEO: अवैध शराब पकड़ने पहुंचे थाना प्रभारी की.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन में कसरावद.. <<     KHABAR : नीमच की फिजाओं में गूंजे किशोर-रफी के.. <<     BIG NEWS : टक्कर मारकर भागा अज्ञात वाहन, पीछे छूट.. <<     दिव्यांग पत्नी को बेसहारा छोड़ पति पर जमीन.. <<     VIDEO NEWS: एक क्लिक में खाते से उड़ गए 19 हजार रुपये!.. <<     मंदसौर जिले के गरोठ में नकली दूध बनाने वाली.. <<     WEATHER UPDATE : MP में मौसम का डबल अटैक! 15 जिलों में बारिश.. <<     BIG REPORT : नीमच में अवैध उर्वरक कारोबार पर प्रशासन.. <<     ग्राम बापचा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का.. <<     BIG NEWS : पति पर दूसरी महिला से संबंध और पत्नी को.. <<     दिल्ली की वोट बचाओ महारैली पर मंत्री सारंग का.. <<     BIG NEWS : एक साल तक बदलता रहा ठिकाना, लेकिन डीएसटी.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल का अनूठा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 15, 2022, 11:15 am
BIG NEWS : फरार कुख्यात तस्कर कमल राणा और रतलाम रेंज के डीआईजी, जब नहीं आया पकड़ में तो उठाया ये बड़ा कदम, मंदसौर एसपी के पुराने निर्णय को भी बदला, जानिये अब क्या बनाई नई रणनीति, पढ़े खबर

Share On:-

रतलाम/मंदसौर/नीमच। मध्य प्रदेश और राजस्थान सहित अलग-अलग थानों में एनडीपीएस एक्ट और विभिन्न धाराओं में फरार चल रहे कुख्यात तस्कर कमल राणा की धरपकड़ के लिए बड़ा निर्णय लिया है। 

रतलाम रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक सुशान्त कुमार सक्सेना ने आदेश जारी करते हुए बताया कि थाना नारायणगढ़ के अपराध कमांक 360/2020 धारा 8/15, 29, 27- क एनडीपीएस एक्ट का फरार आरोपी कमल सिंह उर्फ कमल राणा पिता डूंगरसिंह राणा सौंधिया निवासी बम्बोरी थाना रठाजना जिला प्रतापगढ़ (राजस्थान) की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक, जिला मंदसौर द्वारा आदेश क्र पुअ/मंद/डीसीबी/461/2021, दिनांक 17 नवंबर 2021 से 10,000 रूपये के ईनाम की उद्घोषणा किए जाने के उपरांत भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी हैं। इसलिए पुलिस अधीक्षक मंदसौर द्वारा पत्र क्र/पुअ/मंद/डीसीबी/169/2022, दिनांक 02 अप्रैल 2022 के माध्यम से उद्घोषणा राशि बढ़ाए जाने हेतु प्रतिवेदन कार्यालय को प्रेषित किया गया है। 

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए सुशान्त कुमार सक्सेना (भापुसे) पुलिस उप महानिरीक्षक रतलाम रेंज ने पुलिस रेग्यूलेशन के पेरा क्र 80 (ए) में निहित शक्तियों का उपयोग करते हुए पुलिस अधीक्षक मंदसौर द्वारा की गई उद्घोषणा निरस्त करते हुए कुख्यात फरार आरोपी कमल सिंह उर्फ कमल राणा पिता डूंगर सिंह राणा सौंधिया उम्र 34 वर्ष निवासी बम्बोरी थाना रठाजना जिला प्रतापगढ़ (राजस्थान) की गिरफ्तारी हेतु 20,000 रूपये नगद ईनाम की उद्घोषणा की है। जो कोई व्यक्ति उक्त फरार आरोपी को बंदी बनाने या बंदी कराने या उसके द्वारा विरोध किये जाने पर आवश्यक विधि संगत शक्तियों का प्रयोग कर बंदी बनायेगा या बंदी बनाने के लिये सही सूचना देगा जिससे आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित हो सके उसे 20,000 रूपये नगद ईनाम की राशि से पुरस्कृत किया जायेगा। 
पुरस्कार वितरण के संबंध में पुलिस उप महानिरीक्षक रतलाम रेंज रतलाम का निर्णय अंतिम होगा। यह आदेश दिनांक 14 नवंबर 2022 से प्रभावशील माना जायेगा। 

उक्त आदेश की प्रतिलिपि पीएसओ टू पुलिस महानिदेशक मप्र भोपाल,अति पुलिस महानिदेशक अअवि पुमु भोपाल, अति पुलिस महानिदेशक उज्जैन जोन उज्जैन, समस्त पुलिस महानिरीक्षक जोन/पुलिस उप महानिरीक्षक रेंज, सीमावर्ती राजस्थान राज्य के पुलिस अधीक्षक जिला प्रतापगढ़/बांसवाडा/चित्तोडगढ़/कोटा/झालावाड प्रतापगढ़/उदयपुर की ओर सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE