BREAKING NEWS
KHABAR : आपदा मित्र प्रशिक्षण के प्रथम दिवस 100.. <<     BIG VIDEO UPDATE : किसान कल्याण योजना की 16वीं किस्त पर.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री कृष्णधाम.. <<     KHABAR : हुकुमपुर में खौफनाक रात, चोरों ने तोड़े दो.. <<     KHABAR : केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट बना आदिवासियों.. <<     KHABAR : उज्जैन में हनुमान प्रतिमा हटाने के विरोध.. <<     KHABAR : दतिया राजपरिवार संपत्ति विवाद, ग्वालियर.. <<     KHABAR : दो वर्षों से निरंतर जारी सामूहिक.. <<     BIG VIDEO UPDATE : मालवा में सोयाबीन और मक्का फसल पूरी.. <<     KHABAR : गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा नीमच,.. <<     KHABAR : पूर्व जवानों के सम्मान के साथ सीआरपीएफ.. <<     BIG VIDEO UPDATE : सत्ता की चाबी 'मालवा' पर दिग्गजों की.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नई आबादी पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में.. <<     KHABAR : उज्जैन में तीन मिनट में जलेंगे 25 लाख दीपक,.. <<     NEWS : हिंदी हमारी पहचान और संस्कारों की संवाहक,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 15, 2022, 11:50 am
NEWS : प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत बाल दिवस पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन, विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ लिया भाग, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। बाल दिवस के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2.0 ( जलग्रहण घटक) अन्तर्गत पंचायत समिति भदेसर में संचालित परियोजना क्षेत्र के विद्यालयों में जल आज और कल विषय पर निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
जलग्रहण क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, नाहरगढ़, कन्नौज एवं सुखवाड़ा में बाल दिवस पर जल आज और कल विषय पर 9 वीं कक्षा से 12 वीं तक अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। उक्त प्रत्येक विद्यालय में 20-25 छात्र -छात्राओं ने निबंध प्रतियोगिता में भाग लिया। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सुखवाड़ा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा कृष्णा धाकड़, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्रा विजय कुमावत व सोनिया धाकड़ तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा पायल धाकड़ को अधीक्षण अभियंता वाटरशेड जिला परिषद्, चित्तौड़गढ़ आरके अग्रवाल एवं सहायक अभियंता वाटरशेड पंचायत समिति भदेसर राजेन्द्र लड्ढा द्वारा पारितोषिक प्रदान कर मनोबल बढ़ाया गया।
इस अवसर पर विद्यालय में उपस्थित शिक्षक-शिक्षिकाओं, स्टाफ, छात्र-छात्राओं को जल संग्रहण और संरक्षण के संबंध में शपथ दिलायी गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE