मंदसौर। आज मंदसौर में जिला पेंशनर एसोसिएशन विद्युत मंडल कर्मचारियों द्वारा विद्युत मंडल के मेन गेट पर नारेबाजी कर धरना प्रदर्शन किया।
पेंशन संघ मंदसौर के अध्यक्ष खूबचंद शर्मा ने बताया कि कई वर्षों से देश में संघ की कई मांगे लंबित पड़ी है जिसके ऊपर विद्युत मंडल की कंपनियों और मध्य प्रदेश शासन ने हमारी समस्याओं का निराकरण नहीं किया है। कई बार मांग पत्र प्रस्तुत किए, ज्ञापन दिए, भोपाल तक हमने अपनी मांगों को सरकार के सामने रखा। परन्तु कोई ठोस जवाब नहीं मिला। हमारी मांगों को मंजूर नहीं किया गया। शासन की ओर से जो पेंशनर कर्मचारी को सुविधा दी जाए वो हम विद्युत कर्मचारियों को नही दी जा रही हैं। टीए, महंगाई भत्ता भी नहीं दिया जा रहा है, धारा 49 भी नही हटाई गई। जब मध्य प्रदेश शासन पेंशनरों को पैसे देने की बात सामने आती हैं तो बता दिया जाता है कि हमें छत्तीसगढ़ से परमिशन लेनी पड़ेगी। इस बात को लेकर हमारी पेंशन 6 महीने तक रोके रखते हैं। छठा वेतन, सातवां वेतन का भुगतान अभी तक नहीं किया गया है वह भी जल्द किया जाए। पेंशन मिलती थी उसको बिना आदेश, बिना सोचे समझे विद्युत कंपनियों ने तुरंत बंद कर दिया। सरकार से हमारा निवेदन है कि हमारी मांगे तुरंत मानी जाए। हमारा आंदोलन 18 तारीख तक चलेगा। उसके बाद हम सब यहां से भोपाल के लिए कूच करेंगे।