BREAKING NEWS
KHABAR : बेटी के सम्मान में आगे आई पुलिस, शामगढ़.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : नीमच जिले में खुले बोरवेल से होने वाली.. <<     KHABAR : रतलाम में पहली बार होगा पोरवाल प्रीमियर.. <<     KHABAR : कर्मचारी चयन बोर्ड पर भविष्य से खिलवाड़ का.. <<     'इंजेक्शन लगाते ही टूट गईं सांसें',बक्सवाहा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : देशभक्ति के तरानों से गूंजा टाउन हॉल,.. <<     BIG NEWS : 20 जून के बाद मानसून की एंट्री, प्री-मानसून.. <<     BIG NEWS : पीसीसी चीफ जीतू पटवारी और हरीश चौधरी.. <<     खरगोन के झिरन्या में खाद संकट, वन अधिकार.. <<     KHABAR : पक्की छत, पक्का भरोसा- खातीखेड़ा में पीएम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : राज्यसभा चुनाव को लेकर दिल्ली में मंथन,.. <<     BIG NEWS : उज्जैन जोन के आईजी बनने के बाद पहली बार.. <<     KHABAR : संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था 5 जून को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : सीएमओ दुर्गा बामनिया ने ली स्वच्छता.. <<     KHABAR : गुंदीपाड़ा घटना में कलेक्टर के निर्देशन.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 15, 2022, 5:49 pm
NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले में बुधवार से ”विशेष योग्यजन आयुक्त आपके द्वार” ‘‘मिशन तहसील-392‘‘ के तहत हर तहसील में होगी जनसुनवाई, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की प्रेरणा से राज्य में विशेष योग्यजन आयुक्त आपके द्वार अभियान के तहत विशेष योग्यजन आयुक्त उमाशंकर शर्मा बुधवार से जिले में तहसीलवार जनसुनवाई करेंगे। शर्मा मिशन तहसील-392 के तहत जिले की विभिन्न तहसीलों में 16 से 20 नवम्बर तक जनसुनवाई कर दिव्यांगजनों को राहत प्रदान करेंगे। अभियान के अंतर्गत विशेष योग्यजनों को राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं एवं विभाग की फ्लैगशिप योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित करने पर जोर दिया जाएगा।
 
कब, कहां होगी जनसुनवाई-
अतिरिक्ति जिला कलेक्टर गितेश मालवीय ने बताया कि 16 नवम्बर को बस्सी तहसील के ग्राम पंचायत सभागार में सुबह 9.30 से दोपहर 12 बजे, बेगूं तहसील के पंचायत समिति सभागार में दोपहर 1 से 3.30 बजे तथा भैंसरोडगढ़ तहसील के पंचायत समिति सभागार में शाम 4 से 6 बजे तक जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
17 नवम्बर को चित्तौड़गढ़ के पंचायत समिति सभागार में प्रातः 9.30 बजे से दोपहर 1 बजे तक, गंगरार के पंचायत समिति सभागार में दोपहर 1 से शाम 3.30 बजे तथा निम्बाहेड़ा के पंचायत समिति सभागार में शाम 4 से 6 बजे तक जनसुनवाई की जाएगी।
19 नवम्बर को कपासन तहसील के पंचायत समिति सभागार में सुबह 9.30 से दोपहर 12 बजे, राशमी तहसील के पंचायत समिति सभागार में दोपहर 1 से शाम 3.30 बजे तथा भूपालसागर तहसील के पंचायत समिति सभागार में शाम 4 से 6 बजे तक जनसुनवाई होगी। इसी प्रकार 20 नवम्बर को भदेसर के पंचायत समिति सभागार में प्रातः 9.30 से दोपहर 12 बजे तक, डूंगला के पंचायत समिति सभागार में दोपहर 1 से शाम 3.30 बजे तक तथा बड़ीसादड़ी के पंचायत समिति सभागार में शाम 4 से 6 बजे तक जनसुनवाई होगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE