मंदसौर। सात दिवसीय हड़ताल पर बैठी आशा कार्यकर्ताओं ने दशपुर कुंज से रैली के रूप में नारे लगाते हुए शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए गांधी चौराहे पहुंचकर तहसीलदार मुकेश सोनी को ज्ञापन सौंपा। आशा कार्यकर्ता द्वारा तहसीलदार के समक्ष ज्ञापन का वाचन किया गया।
आशा कार्यकर्ता ने बताया कि हमारी सरकार से निरंतर मांगे चल रही हैं कि सभी आशा कार्यकर्ता को नियमित किया जाए और मासिक वेतन जो हमने मांग की है वो किया जाए लेकिन सरकार हमारी मांगों को अजर अंदाज कर रही हैं। हम स्वास्थ कार्यकर्ता है, सरकार की जो भी स्वास्थ विभाग की जानकारियां होती है जन-जन तक पहुंचाने का काम सभी आशा कार्यकर्ता करती है। इसके एवज में सरकार केवल 2 हजार रूपए मासिक वेतन देती हैं। इन 2 हजार रुपयों से हमारे घर का भरण पोषण नहीं हो पाता है। हमारा सरकार से आग्रह है कि अन्य राज्यों की सरकार आशा कार्यकर्ताओं को वेतन दे रही हैं उसी तरह मध्यप्रदेश सरकार को भी आशा कार्यकर्ता को वेतन देना चाहिए।
तहसीलदार मुकेश सोनी ने बताया कि आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन दिया है मुख्यमंत्री के नाम, जिसे शीघ्र ही मुख्यमंत्री के पास पहुंचा दिया जाएगा। वेतन और अन्य प्रकार की मांगे हैं जिसके बारे में ज्ञापन में विस्तृत जानकारी लिखी हुई है। इस ज्ञापन को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के यहां पहुंचा कर अवगत करा दिया जायेगा।