BREAKING NEWS
KHABAR : भोपाल में बीजेपी की पदयात्रा पर कांग्रेस.. <<     KHABAR : शराब तस्करों को पकड़ने पहुंचे खातेगांव.. <<     KHABAR : इंदौर में आरएसएस की तीन दिनी बैठक, डॉ. मोहन.. <<     मनासा में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’.. <<     VIDEO: अवैध शराब पकड़ने पहुंचे थाना प्रभारी की.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन में कसरावद.. <<     KHABAR : नीमच की फिजाओं में गूंजे किशोर-रफी के.. <<     BIG NEWS : टक्कर मारकर भागा अज्ञात वाहन, पीछे छूट.. <<     दिव्यांग पत्नी को बेसहारा छोड़ पति पर जमीन.. <<     VIDEO NEWS: एक क्लिक में खाते से उड़ गए 19 हजार रुपये!.. <<     मंदसौर जिले के गरोठ में नकली दूध बनाने वाली.. <<     WEATHER UPDATE : MP में मौसम का डबल अटैक! 15 जिलों में बारिश.. <<     BIG REPORT : नीमच में अवैध उर्वरक कारोबार पर प्रशासन.. <<     ग्राम बापचा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का.. <<     BIG NEWS : पति पर दूसरी महिला से संबंध और पत्नी को.. <<     दिल्ली की वोट बचाओ महारैली पर मंत्री सारंग का.. <<     BIG NEWS : एक साल तक बदलता रहा ठिकाना, लेकिन डीएसटी.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल का अनूठा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 15, 2022, 6:10 pm
BIG REPORT : जावद एवं सिंगोली में अग्‍मेन्‍टेड रियलिटी व वर्चुअल रियलिटी संबंधी कार्यशाला सम्‍पन्‍न, मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने कहा- अब जावद क्षेत्र के सरकारी स्‍कूलों के विद्यार्थी करेंगे नई तकनीक से पढ़ाई, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। टेक्‍नालॉजी की वजह से आज दुनिया काफी करीब आ गई है। हमारा प्रयास है, कि जावद क्षेत्र के सरकारी स्‍कूलों में विद्यार्थियों को वे सारी तकनीकी सुविधाएं मिले, जो किसी अन्‍य देश के विद्यार्थियों को उपलब्‍ध हो रही है। जावद क्षेत्र के चयनित सरकारी विद्यालयों में आगामी दिनों में एनिमेशन की पढाई की व्‍यवस्‍था की जावेगी। विद्यार्थियों को आवश्‍यकतानुसार डिजीटल शिक्षा के लिए लेपटॉप और टेबलेट भी उपलब्‍ध कराये जावेंगे। यह जानकारी प्रदेश के सूक्ष्म लघु मध्यम उद्यम तथा विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने मंगलवार को जावद प्रवास के दौरान शासकीय सीएमराईज विद्यालय में क्षेत्र के विभिन्‍न विद्यालयों के कक्षा 11वीं व 12वीं के विद्यार्थियों और शिक्षकों की प्रशिक्षण कार्यशाला को सम्‍बोधित करते हुए दी।

इस मौके पर कलेक्‍टर मयंक अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ गुरूप्रसाद, जनपद अध्‍यक्ष गोपाल चारण, न.प.अध्‍यक्ष सोहनलाल माली, सचिन गोखरू, श्‍याम काबरा एवं अन्‍य जनप्रतिनिधि, एसडीएम शिवारी गर्ग भी उपस्थित थी।

मंत्री सखलेचा ने कहा, कि प्रत्‍येक छात्र,छात्रा अपनी नियमित पढाई के साथ ही नई स्‍कील्‍ड में दक्ष हो। क्षेत्र के विद्यार्थियों की शिक्षा की नई तकनीक से निरंतर अपडेट करवाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्‍होने कहा, कि अग्मेन्‍टेड रियलिटी एवं वर्चुअल रियलिटी शिक्षा तकनीक से पढ़ाई करेंगे, अब जावद क्षेत्र के सरकारी स्‍कूलों के विद्यार्थी-डिजीटल शिक्षा के माध्‍यम से क्षेत्र के अधिकाधिक विद्यार्थी जे.ई.ई. नीट की परीक्षा में सफलता प्राप्‍त करें यह प्रयास होना चाहिए। इसके लिए विद्यार्थियों को नियमित पढाई के अतिरिक्‍त प्रतिदिन तीन घंटे अतिरिक्‍त तैयारी करने की जरूरत होगी।

जावद एवं सिंगोली में मंगलवार को आयोजित इस कार्यशाला में शिक्षा के क्षेत्र में नई तकनीक अग्‍मेन्‍टेड रियलिटी एवं वर्चुअल रियलीटी के बारे में विस्‍तार से बताया गया। अग्‍मेन्‍टेड रियलिटी एक ऐसा टूल है, जिससे छात्र-छात्राओं केा किसी भी चित्र को देखकर उसकी वास्‍तविकता का भान होता है और वह इसके माध्‍यम से किसी भी विषय के बारे में अच्‍छी तरह सम्‍पूर्ण जानकारी हांसिल कर सकते है।

प्रारंभ में मंत्री सखलेचा ने मॉ सरस्‍वती के चित्र पर माल्‍यार्पण एवं दीप प्रज्‍जवलित कर कार्यशाला का शुभारंभ किया। एम्‍बीब बैंगलुरू के देवेन्‍द्र गौर व टीम ने विद्यार्थियों को डिजीटल शिक्षा के माध्‍यम से जे.ई.ई., नीट की तैयारी के संबंध में विस्‍तार से मार्गदर्शन दिया।भोपाल के प्रतीक गील ने वर्चुअल रियललिटी के माध्‍यम से अध्‍यापन कार्य का डेमो प्रदर्शित किया और वर्चुअल रियलीटी के बारे में विस्‍तार से अवगत कराया। इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी सीके शर्मा, प्रलय उपाध्‍याय, प्राचार्य बीके कुमावत व अन्‍य अधिकारी, शिक्षकगण एवं जावद क्षेत्र के विभिन्‍न शासकीय विद्यालयों के बडी संख्‍या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE