नीमच। आईएफएमआईएस अंतर्गत आधार आधारित भुगतान प्रणाली (एईपीएस) की सुविधा एवं ई-भुगतान की प्रक्रिया के संबंध में समस्त डीडीओ से एक लेखापाल (आई.एफ.एम.आई.एस. पर ऑनलाईन बिल बनाने वालें लिपिक/कम्प्यूटर ऑपरेटर) का जिला पंचायत नीमच के सभाकक्ष में कल 16 नवम्बर 2022 को दोपहर 3 बजे प्रशिक्षण रखा गया है। जिला कोषालय अधिकारी बीएम सुरावत ने सभी संबंधितों से इस प्रशिक्षण में उपस्थित होने का आगृह किया है।