नीमच। जिला कोषालय अधिकारी बीएम सुरावत ने बताया कि आयुक्त कोष एवं लेखा मप्र ज्ञानेश्वर पाटील ने निर्देशन एवं कलेक्टर मयंक अग्रवाल के मार्गदर्शन में आई.एफ.एम.आई.एस. पोर्टल पर लोकल आफीस मेपिंग के कार्य को पूरा कर नीमच जिला सम्पूर्ण उज्जैन सम्भाग में प्रथम स्थान पर रहा है। इसी तरह डी.डी.ओ.वाईज पदों की मेपिंग के कार्य में नीमच जिला प्रदेश में चौथे स्थान पर रहा है।