मनासा। पुलिस ने अवैध शराब की धरपकड के लिए ग्राम हाडी पिपल्या में दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने 5 हजार लीटर लहान नष्ट कर दो आरोपियों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना मनासा पुलिस को मुखबीर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम हाडी पिपल्या बांछडा बस्ती के पास कुछ लोग अवैध हाथ भटटी की कच्ची शराब बनाने वाले है तथा हाथ भटटी की कच्ची शराब बेचने जा रहे है सूचना पर कार्यवाही करते हुए थाना मनासा पुलिस द्वारा ग्राम हाडीपिपल्या बांछडा बस्ती में दबिश देकर करीब 5000 लीटर लहान नष्ट की गयी तथा अन्य दो अलग अलग स्थान से दो आरोपियों से हाथ भटटी से बनी अवैध कच्ची शराब कुल 08 लीटर जप्त कर दो प्रकरण पंजीबद्ध किए गए है। मौके पर ग्राम वासियो से नशामुक्ति के संबंध में जनसंवाद भी किया गया है जिसमें हाडीपिपल्या में उपस्थित व्यक्तियों को नशे से दूर रहने व गांव को नशामुक्त बनाने हेतु समझाईश दी गई।
नाम आरोपी -
रमेश पिता रामप्रसाद बांछडा उम्र 44 साल नि. हाडीपिपल्या बांछडा बस्ती 02 सुगनाबाई पति गोरधन बांछडा उम्र 48 साल नि. हाडीपिपल्या बांछडा बस्ती
पुलिस टीम -
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक केएल दांगी, सउनि एसएस तंवर, सउनि दिवानसिंह, प्रआर 111 विजय गुनेरा, प्रआर 331 राजकुमार यादव, प्रआर 411 विनोद शर्मा आर. 264 पंकज राठौर, आर 96 निपुण शुक्ला, आर 562 विरम गायरी, मआर 568 शैफाली पाटीदार, मआर 391 पूजा शक्तावत मोहनसिंह का सराहनीय योगदान रहा।