नीमच। मध्यप्रदेश पुलिस पेंशनर्स संघ जिला ईकाई नीमच द्वारा आज स्थानीय लायन्स डेंन परिसर में एक आयोजन आयोजित किया गया। जिसमें नवनियुक्त संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष एमपी सिंह परिहार के मार्गदर्शन में नीमच जिला कार्यकारिणी गठित की गई है वहीं पेंशनर्स संघ की भावी योजनाए भी प्रस्तुत की गई।
इस कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए पेंशनर्स संघ के प्रांतीय अध्यक्ष एमपी सिंह परिहार ने बताया कि पेंशन में आ रही समस्या के निराकरण को लेकर शासन द्वारा बुजुर्ग पेंशनर्स की ज्वलंत समस्यायों की लगातार अनदेखी की जा रही है। जिसके तहत मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ पुनर्गठन अधिनियम की धारा 49 (6)को समाप्त किया जाए। साथ ही जुलाई 2019 से केन्द्रीय पेंशनर्स के अनुरूप राहत दी जाए। पेंशनर्स को निशुल्क चिकित्सा सुविधा दी जाए। लम्बे समय से लंबित एरियर का भुगतान किया जाए, साथ ही अन्य विभिन्न मांगों को लेकर भी आज इस कार्यक्रम में रूपरेखा तैयार की गई है।