नीमच। थाना कुकडेश्वर पुलिस ने नशा मुक्ति अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने बांछड़ा डेरों में दबिश देकर करीब 3 हजार लीटर लहान व कच्ची शराब बनाने के उपकरण जब्त कर नष्ट कराए। साथ ही एक आरोपिया से 10 लीटर कच्ची शराब भी जप्त की। पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई की है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 15.11.2022 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुन्दरसिंह कनेश व एसडीओपी मनासा यशस्वी शिंदे के निर्देशन में थाना प्रभारी कुकडेश्वर निरीक्षक संदीप तोमर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा ग्राम मोया व बरखेडा के बाछड़ा डेरो में दबिश देकर अलग-अलग स्थानो से 3000 लीटर लहान और कच्ची शराब बनाने के उपकरण नष्ट किये गये है तथा एक आरोपीया तारावंशी पति प्रकाश बाछडा निवासी बरखेडा बाछडा डेरा से 10 लीटर कच्ची हाथ भट्टी की शराब जप्त कर प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। कुकडेश्वर पुलिस द्वारा कच्ची शराब बनाने के स्थानो पर लगातार दबीश देकर कार्यवाही की जा रही है।
इस कार्यवाही में निरीक्षक संदीप तोमर मय सउनि दिलीप कुमार, सउनि अमसिह खराडी, प्रआर. रुद्रप्रतापसिंह प्रआर. मनोज भाटी, आर. भुरसिंह, आर. अंकित जोशी, आर ईश्वरलाल, आर. संजय शर्मा, आर. जितेन्द्र गुर्जर आर दिपक परमार, म.आर सवीता सोलंकी का योगदान रहा है।