नीमच। शहर में त्योहार के बाद भी विद्युत वितरण कंपनी मेंटेनेंस का कार्य कर रही है। कल 16 नवंबर को कंपनी का 11 केवी नीमच सिटी फीडर पर पोल शिफ्टिंग का कार्य चलेगा।
सहायक यंत्री (शहर) ने बताया कि 16.11.2022 (बुधवार) को सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक 11 केवी नीमच सिटी से बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इस अवधि में नीमच सिटी, इंदिरा नगर, मेहनोत नगर, शास्त्री नगर, गांधी नगर, कॉलेज रोड सहित अन्य क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी। आवश्यकता के अनुसार समय घटाया व बढ़ाया जा सकता है।