BREAKING NEWS
KHABAR : भोपाल में बीजेपी की पदयात्रा पर कांग्रेस.. <<     KHABAR : शराब तस्करों को पकड़ने पहुंचे खातेगांव.. <<     KHABAR : इंदौर में आरएसएस की तीन दिनी बैठक, डॉ. मोहन.. <<     मनासा में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’.. <<     VIDEO: अवैध शराब पकड़ने पहुंचे थाना प्रभारी की.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन में कसरावद.. <<     KHABAR : नीमच की फिजाओं में गूंजे किशोर-रफी के.. <<     BIG NEWS : टक्कर मारकर भागा अज्ञात वाहन, पीछे छूट.. <<     दिव्यांग पत्नी को बेसहारा छोड़ पति पर जमीन.. <<     VIDEO NEWS: एक क्लिक में खाते से उड़ गए 19 हजार रुपये!.. <<     मंदसौर जिले के गरोठ में नकली दूध बनाने वाली.. <<     WEATHER UPDATE : MP में मौसम का डबल अटैक! 15 जिलों में बारिश.. <<     BIG REPORT : नीमच में अवैध उर्वरक कारोबार पर प्रशासन.. <<     ग्राम बापचा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का.. <<     BIG NEWS : पति पर दूसरी महिला से संबंध और पत्नी को.. <<     दिल्ली की वोट बचाओ महारैली पर मंत्री सारंग का.. <<     BIG NEWS : एक साल तक बदलता रहा ठिकाना, लेकिन डीएसटी.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल का अनूठा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 15, 2022, 8:18 pm
BIG NEWS : भाजपा की परिषद में जमीन आवंटन का बड़ा खेल, गरीबों के आवास बनाने नपा के पास जमीन नहीं, कांग्रेस पार्षद योगेश प्रजापति ने लगाए आरोप, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कांग्रेस पार्षद योगेश प्रजापति ने 18 नवंबर को आयोजित होने वाले नगरपालिका के विशेष सम्मेलन को लेकर बड़ा आरोप लगाया है। उनका कहना है कि नपा के पास गरीबों के आवास बनाने के लिए भूमि नहीं है, लेकिन भाजपा को कार्यालय निर्माण करने के लिए 20 हजार स्क्वायर फिट भूमि देने का प्रस्ताव ले आए हैं, वह भी बंगला नं. 60 स्थित खेल मैदान की जमीन पर...?
मामले में कांग्रेस पार्षद योगेश प्रजापति ने प्रेसनोट जारी कर बताया कि नगरपालिका का विशेष सम्मेलन 18 नवंबर को आयोजित किया गया है, जिसके एजेंडे में करीब 55 प्रस्ताव रखे गए हैं, लेकिन सबसे खास प्रस्ताव बंगला नं.60 में भाजपा को कार्यालय निर्माण करने के लिए 20 हजार स्क्वायर फिट भूमि का आवंटित करने की स्वीकृति की है। प्रजापति ने आरोप लगाया कि लंबे समय से शहर के कई समाज, सामाजिक संगठन, राजनीतिक पार्टिया नगरपालिका से कार्यालय और भवन निर्माण के लिए जमीन की मांग कर रही है, लेकिन विडंबना यह है कि नपाध्यक्ष ने पूर्व के आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया और भाजपा को भूमि आवंटन की स्वीकृति देने का प्रस्ताव परिषद् के सम्मेलन के एजेंडे में रख दिया।
कांग्रेस पार्षद प्रजापति ने बताया कि वर्तमान में भाजपा के पास पूर्व से   बड़ा भू-भाग है, जिस पर भाजपा कार्यालय संचालित होता है, फिर भाजपा को इतनी बड़ी भूमि देने का प्रस्ताव क्यों लाया गया, जबकि शहर में  वर्षों से कोई नपा ने कोई आवासीय कॉलोनी नहीं काटी है, जिसके कारण निजी कॉलोनियों ने जमीनों के दाम आसमान छू रहे हैं। ऐसे में नपा को पहले उन लोगों को चिंता करना चाहिए, जिसके पास खुद का घर नहीं है और उन्हें नपा की पीएम आवास कॉलोनी में भी लाभ नहीं मिल रहा है। 

तीन माह में शुरू हो चुका है जमीनों का खेल-
कांग्रेस पार्षद योगेश प्रजापति ने आरोप लगाया कि नपा में भाजपा की परिषद् बने हुए तीन माह भी नहीं बीते हैं कि शहर में जमीनों का खेल शुरू हो चुका है। ताजा मामला योजना क्र. 34, 36 का है, जिसमें अवैध भूखंडों को वैध करने की कार्रवाई आरंभ हो चुकी है। अब नपा की रिक्त पड़ी जमीनों को आवंटित करने का खेल जारी है। 
प्रजापति ने बताया कि पूर्व में सेवा भारती को बड़ा भू-भाग दे दिया गया, अब जमीन होने के बाद भी भाजपा को कार्यालय निर्माण के लिए जमीन देने का प्रस्ताव लगाया गया है, ऐसे में उन लोगों का क्या, अपने समाज के भवन के लिए वषा् से नपा से भूमि देने की मांग कर रहे हैं। प्रजापति ने कहा कि नपाध्यक्ष को भाजपा की परिषद् के बहुमत का लाभ उठाना चाहिए और एक प्रस्ताव लाकर शहर में जितनी भी नपा की भूमियां है, उन्हें भाजपा को आवंटित कर देना चाहिए। न जमीन बचेगी, न कोई योजना होगी और न गरीब शोर मचाएंगे, कि उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास दिए जाए। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE