BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, एक तरफ.. <<     VIDEO NEWS : शाजापुर में धूमधाम से मना MP का 71वां.. <<     NEWS UPDATE: नीमच में धूमधाम से मना मध्यप्रदेश का.. <<     मप्र स्थापना दिवस पर पोलायकलां में हुआ.. <<     BIG NEWS : नीमच के टाउन हॉल में सजा मध्यप्रदेश.. <<     VIDEO: दीपावली पर माउंट आबू के नक्की झील बाजार.. <<     VIDEO NEWS : सरदार पटेल जयंती पर राजनगर में शक्ति.. <<     VIDEO NEWS : शाजापुर में रातभर पुलिस का बड़ा शिकंजा,.. <<     NEWS UPDATE: स्थापना दिवस पर नीमच को मिला अटल सेतु का.. <<     KHABAR : नगर परिषद में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने.. <<     BIG NEWS : मध्य प्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार और.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर नीमच को मिली.. <<     WEATHER UPDATE: राजस्थान में चक्रवात का असर खत्म होते.. <<     उज्जैन में बड़ा हादसा: होटल के वेस्टेज चैंबर.. <<     VIDEO NEWS : देवास में नए SP आदित्य मिश्रा की एंट्री,.. <<     VIDEO NEWS: रोजी-रोटी कमाकर लौट रहे थे दो दोस्त, घर.. <<     KHABAR : हरदीप पुरी के नामांकन पर नेता प्रतिपक्ष.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 16, 2022, 5:53 pm
KHABAR : बाल दिवस सप्ताह के अंतर्गत झुग्गी झोपड़ी बस्ती के बच्चों को नन्हे बालक ने पढ़ाया शिक्षा का पाठ व नशा मुक्ति का संदेश दिया, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शहर की सामाजिक नवांकुर चाईल्ड रिलीफ मिशन फाउंडेशन नीमच द्वारा 14 नवम्बर बाल दिवस के सप्ताह के अंतर्गत शहर एवं गांव में विभिन्न स्थानों पर पर बाल संरक्षण हेतु हस्ताक्षर अभियान आरंभ किया गया। जिसकी शुरुआत प्रायवेट बस स्टैंड नीमच से की गई। 

संस्था अध्यक्ष अनुप चोधरी ने बताया कि हमारी संस्था बच्चों के कल्याण एवं उनके जीवन को संवारने हेतु एक संकल्प के साथ नि स्वार्थ भाव से सेवा कार्य में जुटी हुई है। इसी श्रृंखला में स्कीम नं 36 बी झुग्गी झोपड़ी बस्ती में बाल दिवस सप्ताह बड़ी धूमधाम से मनाया भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी जन्मदिवस के अवसर पर झुग्गी बस्ती के बच्चों ने केक काट कर मनोरंजन, डांस आदि कर बाल दिवस मनाया। इस अवसर पर नन्हे बालक प्रभव बागड़ी ने झुग्गी झोपड़ी बस्ती के बच्चों को पेड़ के नीचे अपनी पाठशाला के तहत शिक्षा का पाठ पढ़ाया, साथ सभी बच्चों ने पोस्टर के माध्यम से नशामुक्ति का संदेश देकर जागरूक किया वह सभी बच्चों को जानकारी दीजिए आपके परिवार में कोई सदस्य नशा करता होतो रोके मना करें एवं बच्चों को स्वच्छ स्वस्थ रहने के लिए शिक्षा दी, सभी बच्चों ने नन्हे बालक की बात को गोर से समझ। इस अवसर पर संस्था सदस्य जया सोनी का जन्म दिवस भी झुग्गी बस्ती के बच्चों के साथ मिलकर मनाया गया। 

इस अवसर पर संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष समाजसेवी पर्यावरण मित्र किशोर बागड़ी ने बताया कि बच्चे देश का भविष्य है। भारत के नव निर्माण में इनकी भुमिका आने वाले कल के लिए महत्वपूर्ण होगी। इनके जीवन को संवारना हम सभी का दायित्व है। इस अवसर पर संस्था के अनुप चोधरी, किशोर बागड़ी, पुजा मिश्रा, दिपा कुंवर गोंड, चन्दा साल्वी, जया सोनी, गोरव शर्मा, महेश सुत्रकार, नन्हा बालक प्रभव बागड़ी आदि उपस्थित थे। 

कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों को बिस्किट, चाकलेट, पेटीस, दिए गए। फाउंडेशन द्वारा समय-समय पर सभी बच्चों को पुस्तक, पेन, के साथ ही पोष्टिक आहार स्वादिष्ट खिचड़ी, दुध, जुस, हलवा आदि का वितरण किया जाता है। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार रोनक दुगड़ ने किया। उक्त जानकारी संस्था की योगीता  यादव ने दी।  
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE