BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, एक तरफ.. <<     VIDEO NEWS : शाजापुर में धूमधाम से मना MP का 71वां.. <<     NEWS UPDATE: नीमच में धूमधाम से मना मध्यप्रदेश का.. <<     मप्र स्थापना दिवस पर पोलायकलां में हुआ.. <<     BIG NEWS : नीमच के टाउन हॉल में सजा मध्यप्रदेश.. <<     VIDEO: दीपावली पर माउंट आबू के नक्की झील बाजार.. <<     VIDEO NEWS : सरदार पटेल जयंती पर राजनगर में शक्ति.. <<     VIDEO NEWS : शाजापुर में रातभर पुलिस का बड़ा शिकंजा,.. <<     NEWS UPDATE: स्थापना दिवस पर नीमच को मिला अटल सेतु का.. <<     KHABAR : नगर परिषद में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने.. <<     BIG NEWS : मध्य प्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार और.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर नीमच को मिली.. <<     WEATHER UPDATE: राजस्थान में चक्रवात का असर खत्म होते.. <<     उज्जैन में बड़ा हादसा: होटल के वेस्टेज चैंबर.. <<     VIDEO NEWS : देवास में नए SP आदित्य मिश्रा की एंट्री,.. <<     VIDEO NEWS: रोजी-रोटी कमाकर लौट रहे थे दो दोस्त, घर.. <<     KHABAR : हरदीप पुरी के नामांकन पर नेता प्रतिपक्ष.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 16, 2022, 7:48 pm
KHABAR : ग्राम बालसमुद में कुनबी पटेल समाज ने धूमधाम से मनाई भैरव जयंती, प्रमुख मार्गाे से निकली भव्य शोभायात्रा, जगह-जगह पुष्प वर्षा के साथ स्वागत, पढ़े अबरार पठान की खबर 

Share On:-

कसरावद। ग्राम बालसमुद में कुनबी पटेल समाज के द्वारा अपने इष्ट देव भैरव जयंती धूमधाम से मनाई गई। ग्राम के बाजार चौक स्थित पटेल धर्मशाला परिसर से ढोल नगाड़े के साथ शोभायात्रा शुरू हुई। इसमें भगवान भैरव पालकी पर विराजित होकर नगर भ्रमण पर पहुंचे तो वहीं शोभायात्रा में बाबा की आकर्षक झांकी भी सजाई गई थी। शोभायात्रा बाजार चौक से शुरू होकर पटेल मोहल्ला, नदी मोहल्ला, राम मंदिर चौक, बस स्टैंड, श्याम जी मोहल्ला, सियागंज मोहल्ले से होते हुए पटेल धर्मशाला पहुंची। इस दौरान जगह-जगह ग्रामीणों के द्वारा पुष्प वर्षा के साथ यात्रा का स्वागत किया गया। 
पटेल धर्मशाला परिसर में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जहां अतिथियों के द्वारा समाज जनों को संगठित रहने के साथ-साथ गांव व क्षेत्र के विकास में भागीदारी की बात कही। वहीं मैं हूं नर्मदा पुत्र अभियान के संयोजक राजीव पटेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि नर्मदा पर स्नान करते वक्त साबुन शैंपू का उपयोग ना करें और ना ही किसी को करने दें, जिसका संकल्प भी दिलवाया गया।
इस दौरान कुनबी पटेल युवा संगठन के द्वारा धर्मशाला जमीन खरीदने में सहयोग देने वाले समाजजनों का मंच पर विशेष सम्मान किया गया। आरती के बाद प्रसादी वितरण की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में समाज जन उपस्थित थे। इस अवसर पर अतिथियों में महेश पटेल बलगांव, राजीव पटेल, सुरेश पटेल, पूर्व जिला अध्यक्ष भगवान पथोंरिया, राम मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष जगदीश पटेल, जनपद सदस्य जगदीश पटेल, दिनेश मंडलोई, युवा मंडल अध्यक्ष सुभाष पटेल सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अंकित पटेल द्वारा किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE