BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच मंडी में बवाल, जब आरोपी हम्माल ने.. <<     KHABAR : विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध निदेशक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की गरोठ पुलिस को मिली सफलता,.. <<     KHABAR : महिला और बाल विकास मंत्रालय ने वर्ष 2012 में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अतिवर्षा एवं बाढ़ की स्थिति से निपटने के.. <<     BIG REPORT : संभागायुक्त दीपक सिंह ने ली स्कूली.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हरियाली अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण एवं.. <<     KHABAR : संभाग में खनिज संसाधन विभाग ने गत वित्तीय.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : कलेक्टर बाफना ने जनपद पंचायत शाजापुर.. <<     BIG NEWS : कागज की रद्दी की आड़ में डोडाचूरा तस्करी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV: एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मंदसौर के.. <<     KHABAR : नीमच में निःशुल्क ग्रीष्मकालीन खेल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : विद्युत विभाग कल करेगा इस फीडर पर.. <<     BIG BREAKING : नीमच की कृषि उपज मंडी और लहसुन की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 17, 2022, 10:34 am
Horoscope 17 November : मेष, मिथुन और सिंह राशि के लोगों को मिल सकता है कोई शुभ समाचार, पढ़े आज का राशिफल वॉइस ऑफ एमपी के साथ

Share On:-

ज्योतिषशास्त्र में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

मेष दैनिक राशिफल-
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप आज किसी काम में हाथ डालेंगे तो उसमें आप सफल भी अवश्य होंगे।  ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को आपको धन उधार देने से बचना होगा। व्यक्तिगत असफलताओं को आज बढ़ावा मिलेगा। आपके कुछ प्रमुख कार्यों को गति मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। आपका कोई प्रियजन आपके लिए कोई शुभ सूचना लेकर आ सकता है। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। विदेशों में व्यवसाय कर रहे लोग आज कोई बड़ी डील फाइनल कर सकते हैं।
 
वृष दैनिक राशिफल- 
आज का दिन आपकी भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि लेकर आएगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। व्यवसाय में मन मुताबिक लाभ मिलने से आपको अपने अंदर अहंकार और घमंड की भावना को नहीं लाना है,नहीं तो लोग आपकी इस आदत के कारण आपसे नाराज हो सकते हैं। आपको राजनीतिक मामलों में कोई निर्णय अपने सीनियर से पूछकर ही लेना होगा। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे,लेकिन आपकी कोई पुरानी गलती से आज आपको सबक लेना होगा। यदि आप किसी बैंक, व्यक्ति या संस्था आदि से ऋण उधार लेना चाहते हैं,तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा।

मिथुन दैनिक राशिफल-
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। संतान पक्ष की ओर से कोई शुभ सूचना मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। आप बिजनेस में यदि कुछ नई योजनाओं को शुरू करेंगे,तो उनसे आप अच्छा लाभ आसानी से कमा पाएंगे। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे और परिवार में सदस्य भी आपकी इस बात से प्रसन्न रहेंगे,लेकिन आपको छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है,जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। कामकाज ढूंढ रहे लोगों के लिए थोड़ा कमजोर रहेगा।

कर्क दैनिक राशिफल-
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप परिवार में सभी को साथ लेकर चलने की कोशिश करेंगे। आप किसी पारिवारिक परंपरा के टूटने से परिवार के सदस्यों से नाराज हो सकते हैं। आपको आपके किसी मित्र द्वारा कोई मूल्यवान वस्तु उपहार स्वरूप मिल सकती है। गृहस्थ जीवन में आज आपको तालमेल बनाए रखना होगा,नहीं तो जीवनसाथी आपसे नाराज रहेंगे। आप समाज में कुछ अन्य बड़े लोगों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे,लेकिन आप अपने कार्य के प्रति सतर्क रहें,नहीं तो समस्या हो सकती है।

सिंह दैनिक राशिफल-
आज का दिन आपके घर परिवार में खुशियां लेकर आएगा। घर में की गई पहल रंग लाएंगी और आपको मान सम्मान मिलेगा। रचनात्मक कार्य में आपकी पूरी रुचि दिखाएंगे। आपको बचत पर पूरा ध्यान देना होगा। आप परिवार में लोगों की अपेक्षा पर खरे उतरेंगे और उनसे प्रेम  मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे।  बिजनेस कर रहे लोगों को भी अच्छा लाभ मिलने मिलने की पूरी संभावना बनती दिख रही है। आप समाज में लोगों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। कला कौशल को पूरा बल मिलेगा।

कन्या दैनिक राशिफल-
आज का दिन परोपकार के कार्य में व्यतीत करेंगे। आप धार्मिक आयोजनों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपको अपने सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा। पारिवारिक रिश्तो में आप सकारात्मकता बनाए रखें,नहीं तो कुछ रिश्तों में दरार पैदा हो सकती है। आप परिवार के सदस्यों के साथ लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहना होगा,नहीं तो कोई समस्या आपको घेर सकती है। आपको किसी अजनबी से लेनदेन करने से बचना होगा।

तुला दैनिक राशिफल-
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने रुके हुए कामों के प्रति लापरवाही बिल्कुल ना बरतें,नहीं तो समस्या हो सकती है। आप करियर को लेकर आत्मविश्वास से आगे बढ़ेंगे। कामकाज ढूंढ रहे लोग आगे बढ़ेंगे और व्यापार कर रहे लोगों के लिए दिन बेहतर रहेगा। वह अपने व्यापार में कुछ नए स्त्रोतों से अच्छा लाभ कमा  सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोग खुशहाली से आगे बढ़ेंगे,लेकिन आपको किसी तीसरे से सावधान रहना होगा। विद्यार्थियों को किसी परीक्षा में जीत मिलने से उनकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल-
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको बजट पर पूरा ध्यान देना होगा,नहीं तो आप अपना काफी धन व्यय कर देंगे।  कार्यक्षेत्र में अधिकारी आपकी दिए गए सुझावों का पूरा मान रखेंगे। बिजनेस कर रहे लोगों को आज तेजी से काम मिलेगा,लेकिन आप कुछ योजनाओं को बनाकर खर्चा भी अधिक करेंगे। आपकी कुछ अजनबी लोगो से मुलाकात होगी,जिनसे आप सावधान रहें,नहीं तो वह आपको अपनी बातों में फंसा सकते हैं। आपका कोई मित्र आपसे लंबे समय बाद में मुलाकात करने आ सकता है।

धनु दैनिक राशिफल-
आज आपके घर किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होने से आप परिजनों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। आपको आज बड़ों का साथ मिलने से आपकी कोई मुश्किल आसानी से हल हो जाएगी,लेकिन आपको किसी बिजनेस संबंधी काम को बाकी के भरोसे नहीं करना है। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही कुछ समस्याओं के कारण तनाव रहेगा। आप किसी काम में निसंकोच आगे बढ़ेंगे और उसे पूरा अवश्य करेंगे। व्यवसाय की कुछ दीर्घकालीन योजनाओं को आप फिर से शुरू कर सकते हैं,जो आपको अच्छा लाभ देकर जाएगा। आपको साझेदारी में किसी काम की शुरुआत करने से बचना होगा।

मकर दैनिक राशिफल-
नौकरी में कार्यरत लोग आज किसी काम के लिए भावनात्मक दबाव में आने से बचें। किसी काम के नीति व नियमों को पढ़कर ही आगे बढ़ें। व्यवसाय में आपको जोखिम उठाने से बचना होगा,नहीं तो बाद में आपको समस्या हो सकती है। यदि आप अपने खानपान में लापरवाही बरते, तो आपको उसमें सुधार लाना होगा,नहीं तो कोई पेट संबंधित समस्या हो सकती है। आप अपनी वाणी में मधुरता बनाए रखें,नहीं तो लोगों को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। परिजनों की कहीसुनी बातों पर आपको भरोसा करने से बचना होगा नहीं तो कोई लड़ाई झगड़ा हो सकता है।

कुंभ दैनिक राशिफल-
आज दिन का कुछ समय आप अपने माता पिता की सेवा में लगाएंगे। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। यदि लंबे समय से कोई विरोध चल रहा था,तो वह समाप्त होगा और दोनों ही दूसरे की परवाह करते नजर आएंगे। स्थायित्व की भावना को बल मिलेगा, लेकिन आप अपने कार्य में लापरवाही बिल्कुल ना बरते व अपने लक्ष्यों पर पूरा फोकस बनाए, तभी आप उन्हें पूरा कर पाएंगे। अपनी किसी जिम्मेदारी को लेकर आप परेशान हो सकते हैं, लेकिन फिर भी आप उसे आसानी से पूरी कर पाएंगे। किसी नई संपत्ति की खरीदारी के लिए आज दिन बेहतर रहेगा।

मीन दैनिक राशिफल-
आज का दिन आपके लिए धन संबंधित मामले में सावधानी बरतने के लिए रहेगा। आप अपनी किसी भी आवश्यकता के लिए धन उधार लेने से बचें,नहीं तो आपको समस्या हो सकती है। यदि आप किसी संपत्ति का सौदा करें,तो उसमें सावधान रहें,नहीं तो आपके साथ कोई धोखा कर सकता है। व्यवसाय से जुड़े संबंध आज आपके बेहतर रहेंगे। कार्य क्षेत्र में आपको अत्यधिक मेहनत करनी होगी,तभी आप अपने अधिकारियों की नजरों में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहेंगे। आपको अपने विपक्षियों से सावधान रहना होगा। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन सामान्य रहेगा, लेकिन फिर भी आप अपने खर्च आसानी से पूरे कर पाएंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE