BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, एक तरफ.. <<     VIDEO NEWS : शाजापुर में धूमधाम से मना MP का 71वां.. <<     NEWS UPDATE: नीमच में धूमधाम से मना मध्यप्रदेश का.. <<     मप्र स्थापना दिवस पर पोलायकलां में हुआ.. <<     BIG NEWS : नीमच के टाउन हॉल में सजा मध्यप्रदेश.. <<     VIDEO: दीपावली पर माउंट आबू के नक्की झील बाजार.. <<     VIDEO NEWS : सरदार पटेल जयंती पर राजनगर में शक्ति.. <<     VIDEO NEWS : शाजापुर में रातभर पुलिस का बड़ा शिकंजा,.. <<     NEWS UPDATE: स्थापना दिवस पर नीमच को मिला अटल सेतु का.. <<     KHABAR : नगर परिषद में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने.. <<     BIG NEWS : मध्य प्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार और.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर नीमच को मिली.. <<     WEATHER UPDATE: राजस्थान में चक्रवात का असर खत्म होते.. <<     उज्जैन में बड़ा हादसा: होटल के वेस्टेज चैंबर.. <<     VIDEO NEWS : देवास में नए SP आदित्य मिश्रा की एंट्री,.. <<     VIDEO NEWS: रोजी-रोटी कमाकर लौट रहे थे दो दोस्त, घर.. <<     KHABAR : हरदीप पुरी के नामांकन पर नेता प्रतिपक्ष.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 17, 2022, 4:47 pm
BIG NEWS : अधूरा नाला निर्माण बन रहा ग्रामीणों के लिए मुसीबत, 6 महीने बित जाने के बाद भी जिम्मेदारों ने नहीं ली सुध, रहवासियों की शिकायतों पर मिल रहा केवल आश्वासन, पढ़े कमलेश मांगरिया के साथ नवीन लौहार की खबर    

Share On:-

चीताखेड़ा। गांव के सबसे व्यस्ततम मार्ग में से एक बस स्टेंड से हनुमान मंदिर रोड अपनी दुर्दशा को खुद ही रो रहा हैं। पुरे मार्ग पर विशेषकर नवीन नाले के पास गंदगी का अम्बार लगा हुआ है। रहवासियों के बार-बार शिकायत करने पर जिम्मेदारों ने इसकी अब तक सुध नहीं ली है। 

एक बड़ी आबादी के आवाजाही के लिए लोग इस मार्ग का उपयोग करतें है। जहां सुबह मुस्लिम लोग इस मार्ग से होते हुए नमाज अदा करने जाते हैं तो वहीं हिन्दू वर्ग के लोग इस मार्ग से चमत्कारी बालाजी मंदिर के दर्शन करने जाते हैं। दिनभर इस मार्ग पर लोगो का आनाजाना लगा रहता है। लगभग 6 महिने पहले पिछली पंचायत ने इस मार्ग के एक तरफ नाले का निर्माण किया था। जिसको ढककर उस पर डीपीसी करनी थी। पंचायत ने नाला निर्माण किया और उसे ढक भी दिया लेकिन डीपीसी आज तक नहीं हुई। जिसके कारण नाला पूरी तरह से पॉलीथिन और अन्य कचरे से जाम हो गया है। गन्दा पानी नाले में न जाते हुए सड़को पर फैला रहता है। जिसके कारण मच्छरों की भरमार के साथ-साथ बदबू भी आती हैं। इस मार्ग से निकलने वाले लोगों को भी गन्दगी से बचकर निकलना पड़ता हैं।  

स्थानीय रहवासियों ने इसकी शिकायत कई बार पंचायत में की है। लेकिन हर बार केवल उन्हें आश्वासन ही मिला है। वार्डवासियों ने कहा है कि अधूरे निर्माण की वजह से यहां बहुत गन्दगी फेल गई है। शिकायत करने पर भी पंचायत इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। कचरे के ढेर की वजह से दूसरे लोग भी यहां कचरा फेंक रहे है। 

वार्ड पंच मुबारिक मंसूरी ने बताया कि मेरे द्वारा पंचायत को कई बार अवगत कराने पर भी इस नाले की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा हैं। मेरे वार्ड के वासी आए दिन मुझसे इस गंदगी को हटाने के लिए शिकायत करते हैं। यदि ग्राम पंचायत में इस ओर ध्यान नहीं दिया तो जनपद पंचायत के माध्यम से यह कार्य करवाना पड़ेगा। मुबारिक ने आगे बताया कि पूर्व पंचायत द्वारा इस नाले का निर्माण करवाया गया था जिसको डीपीसी करके ढकना था, जो अभी तक नहीं हुआ है। इससे गंदगी बढ़ रही है और नाला गंदगी और कचरे से दिन प्रति दिन भर रहा है। पंचायत से मांग करता हूं इस कचरे और गंदगी से जल्द निजात दिलाई जाए। 

वहीं ग्राम पंचायत सचिव अशोक जैन से बात करने पर बताया गया कि नाला निर्माण के लिए 350000 रुपए की राशि स्वीकृत हुई थी। जिससे हम ने नाला निर्माण तो करवा दिया है बाकी ढकने का कार्य डीपीसी का तकरीबन सप्ताह भर में हम पूरा करवा देंगे।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE