BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, एक तरफ.. <<     VIDEO NEWS : शाजापुर में धूमधाम से मना MP का 71वां.. <<     NEWS UPDATE: नीमच में धूमधाम से मना मध्यप्रदेश का.. <<     मप्र स्थापना दिवस पर पोलायकलां में हुआ.. <<     BIG NEWS : नीमच के टाउन हॉल में सजा मध्यप्रदेश.. <<     VIDEO: दीपावली पर माउंट आबू के नक्की झील बाजार.. <<     VIDEO NEWS : सरदार पटेल जयंती पर राजनगर में शक्ति.. <<     VIDEO NEWS : शाजापुर में रातभर पुलिस का बड़ा शिकंजा,.. <<     NEWS UPDATE: स्थापना दिवस पर नीमच को मिला अटल सेतु का.. <<     KHABAR : नगर परिषद में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने.. <<     BIG NEWS : मध्य प्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार और.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर नीमच को मिली.. <<     WEATHER UPDATE: राजस्थान में चक्रवात का असर खत्म होते.. <<     उज्जैन में बड़ा हादसा: होटल के वेस्टेज चैंबर.. <<     VIDEO NEWS : देवास में नए SP आदित्य मिश्रा की एंट्री,.. <<     VIDEO NEWS: रोजी-रोटी कमाकर लौट रहे थे दो दोस्त, घर.. <<     KHABAR : हरदीप पुरी के नामांकन पर नेता प्रतिपक्ष.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 17, 2022, 7:14 pm
BIG NEWS : आज़ादी के अमृत महोत्सव में मुलभुत समस्याओं के लिए तरसता गांव परपड़िया, आज भी बच्चें चिमनी में पढने को मजबूर, ग्रामीणों ने मांगों को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, पढ़े शब्बीर बोहरा की खबर

Share On:-

मनासा। मनासा तहसील मुख्यालय से 60 किलोमीटर दूर स्थित गांव परपडिया के ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिले इसलिए गुरूवार को बडी संख्या में ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम पवन बारिया को ज्ञापन सौंपा। 

ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि एक और जहां पूरा देश आजादी का 75 वां अमृत उत्सव मना रहा है वहीं दुसरी ओर हमें मूलभूत सुविधाओं से वंचित किया जा रहा हैं। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में आवागमन के लिए सड़क, बिजली, पीने के पानी, रहने को मकान एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं जैसे स्वास्थ्य, शिक्षा आदि की उचित व्यवस्था नहीं हैं। ग्रामीण करीब 60 वर्षों से एक ही स्थान पर रहकर पशुपालन का व्यवसाय कर रहे हैं। ग्रामीणों को अन्य दिनों की अपेक्षा बारिश के दिनों में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता हैं। महिलाओं को डिलीवरी के समय प्रसव पीड़ा होने पर उन्हें खाट पर सुलाकर चिकित्सालय ले जाना पड़ता हैं। वहीं किसी भी व्यक्ति के बीमार होने पर भी आवागमन को लेकर काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता हैं। गांव में प्रशासन द्वारा प्राथमिक विद्यालय संचालित किया जा रहा हैं। लेकिन उसमें पढ़ने वाले बच्चों को रात के समय चिमनी की रोशनी में पढ़ाई करनी पड़ती हैं। 
ग्रामीण सांवरा गुर्जर, भेरू गुर्जर, राजू गुर्जर सहित बडी संख्या में ज्ञापन देने आए ग्रामीणों ने बताया कि शासन प्रशासन जल्द ही हमें मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाएं। सुविधाएं उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में हमारे द्वारा आगामी चुनाव का बहिष्कार कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE