BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, एक तरफ.. <<     VIDEO NEWS : शाजापुर में धूमधाम से मना MP का 71वां.. <<     NEWS UPDATE: नीमच में धूमधाम से मना मध्यप्रदेश का.. <<     मप्र स्थापना दिवस पर पोलायकलां में हुआ.. <<     BIG NEWS : नीमच के टाउन हॉल में सजा मध्यप्रदेश.. <<     VIDEO: दीपावली पर माउंट आबू के नक्की झील बाजार.. <<     VIDEO NEWS : सरदार पटेल जयंती पर राजनगर में शक्ति.. <<     VIDEO NEWS : शाजापुर में रातभर पुलिस का बड़ा शिकंजा,.. <<     NEWS UPDATE: स्थापना दिवस पर नीमच को मिला अटल सेतु का.. <<     KHABAR : नगर परिषद में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने.. <<     BIG NEWS : मध्य प्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार और.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर नीमच को मिली.. <<     WEATHER UPDATE: राजस्थान में चक्रवात का असर खत्म होते.. <<     उज्जैन में बड़ा हादसा: होटल के वेस्टेज चैंबर.. <<     VIDEO NEWS : देवास में नए SP आदित्य मिश्रा की एंट्री,.. <<     VIDEO NEWS: रोजी-रोटी कमाकर लौट रहे थे दो दोस्त, घर.. <<     KHABAR : हरदीप पुरी के नामांकन पर नेता प्रतिपक्ष.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 17, 2022, 7:14 pm
NEWS : श्री काल भैरव मंदिर रोड का निर्माण शीघ्र होगा, भजन संध्या में सरपंच गण सहित श्रद्धालु उमड़े, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। भैरव जयंती महोत्सव पर बोजुंदा पॉलिटेक्निक कॉलेज के पीछे स्थित श्री काला जी बावजी (श्री काल भैरव) मंदिर पर आयोजित भजन संध्या में धनेत सरपंच रणजीत सिंह भाटी व सहनवा सरपंच भेरूलाल आदि ने शिरकत की। इस मौके पर उन्होंने घोषणा की कि 5 लाख रुपये की लागत से स्वीकृत सीसी रोड का निर्माण शीघ्र किया जाएगा।
भैरव जयंती महोत्सव के अंतर्गत बुधवार  को श्री काल भैरव मंदिर पर शंकर सिंह लक्खा निंबाहेड़ा व कलाकारों द्वारा प्रस्तुत भजन संध्या में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओ के साथ ही ग्राम पंचायत सहनवा के सरपंच भेरूलाल व धनेत सरपंच रणजीत सिंह भाटी सहित गणमान्य जनों ने भी शिरकत की। पुजारी बाबूलाल जटिया सहित भक्तजनों ने सरपंच व अतिथियों का स्वागत किया।
सरपंच ने मुख्य सड़क से मंदिर स्थल तक 5 लाख की लागत से स्वीकृत सीसी रोड का निर्माण शीघ्र करवाने का आश्वासन दिया। भजन गायक शंकर सिंह लक्खा व कलाकारों की भजन प्रस्तुतियों ने समा बांध दिया  श्रद्धालु भोर तक भक्ति रस का आनंद लेते रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE