BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, एक तरफ.. <<     VIDEO NEWS : शाजापुर में धूमधाम से मना MP का 71वां.. <<     NEWS UPDATE: नीमच में धूमधाम से मना मध्यप्रदेश का.. <<     मप्र स्थापना दिवस पर पोलायकलां में हुआ.. <<     BIG NEWS : नीमच के टाउन हॉल में सजा मध्यप्रदेश.. <<     VIDEO: दीपावली पर माउंट आबू के नक्की झील बाजार.. <<     VIDEO NEWS : सरदार पटेल जयंती पर राजनगर में शक्ति.. <<     VIDEO NEWS : शाजापुर में रातभर पुलिस का बड़ा शिकंजा,.. <<     NEWS UPDATE: स्थापना दिवस पर नीमच को मिला अटल सेतु का.. <<     KHABAR : नगर परिषद में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने.. <<     BIG NEWS : मध्य प्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार और.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर नीमच को मिली.. <<     WEATHER UPDATE: राजस्थान में चक्रवात का असर खत्म होते.. <<     उज्जैन में बड़ा हादसा: होटल के वेस्टेज चैंबर.. <<     VIDEO NEWS : देवास में नए SP आदित्य मिश्रा की एंट्री,.. <<     VIDEO NEWS: रोजी-रोटी कमाकर लौट रहे थे दो दोस्त, घर.. <<     KHABAR : हरदीप पुरी के नामांकन पर नेता प्रतिपक्ष.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 17, 2022, 7:50 pm
SHOK SAMACHAR : पंचतत्व में विलीन हुए पत्रकार दिनेश सागर सेन, बेटियों ने पार्थिव देह को कंधा देकर दी मुखाग्नि, शवयात्रा में शामिल प्रबुद्धजनों ने अर्पित की श्रद्धांजलि, पढ़े शब्बीर बोहरा की खबर

Share On:-

मनासा। लंबे समय से पत्रकारिता जगत में अपनी अमिट छाप छोडने वाले एवं आमजन की समस्या को प्रमुखता से उठाने वाले वर्तमान में दशपुर एक्सप्रेस मनासा के संवाददाता के पद पर रहकर कार्य करने वाले दिनेश सागर सेन का लंबी बीमारी के चलते हैं आकस्मिक निधन हो गया। जिनका अंतिम संस्कार निज गांव चचोर के मुक्तिधाम में किया गया। दिनेश सागर सेन के आकस्मिक निधन का समाचार सुनकर नीमच, मनासा, रामपुरा सहित पूरे क्षेत्र के पत्रकार जगत, आम नागरिकों एवं समाजजनों को गहन दुख हुआ। 

बता दें कि सागर सेन बहुत ही मेहनती एवं प्रखर कलमकार होने के साथ ही आपने अपनी पारिवारिक एवं सामाजिक जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाया। आपने कोरोना काल में सोशल मीडिया के माध्यम से ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने के लिए राशि एकत्रित करने का जो कैंपेन चलाया, उसी का नतीजा है कि प्रदेश का पहला ऑक्सीजन प्लांट मनासा में बना। आप का पैतृक गांव मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ तहसील का टकरावद गांव होने के बावजुद 25 से 30 वर्ष पूर्व आप नीमच जिले के डूब क्षेत्र स्थित चचोर गांव आकर बस गए। रोजगार के साधन नहीं होने से आपने अपना पुश्तैनी दाढ़ी कटिंग का काम किया। फिर गांव गांव में कपड़े एवं अन्य सामग्री बेचकर आर्थिक स्थिति को मजबूत करना चाहा, लेकिन इन सब बीच अखबार की एजेंसी लेकर चचोर सहित आसपास के क्षेत्र में अखबार वितरित किए। धीरे-धीरे अपनी लेखनी के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों सहित मनासा क्षेत्र की जनमानस की खबरों को आपने अखबारों एवं पोर्टल के माध्यम से प्रकाशित किया। उसी का नतीजा है कि आज आपको पूरे क्षेत्र में पत्रकारिता क्षेत्र में ख्याति प्राप्त हुई। आपके द्वारा किए गए लंबे संघर्ष को पत्रकार जगत एवं पुरा क्षैत्र हमेशा याद करेगा। 

बता दे कि दिनेश सागर सेन के निधन पर उनकी बेटियों अस्मिता, सुष्मिता, कीर्ति बाला एवं प्रितिबाला चारों ने अपने पिता की अर्थी को कांधा देने के साथ ही मुक्तिधाम में मुखाग्नि दी। बेटियों द्वारा अपने पिता को कांधा दिए जाने एवं मुखाग्नि दिए जाने पर उपस्थित जनमानस द्वारा उन्हें सामूहिक रूप से श्रद्धांजलि दी गई। 

इस दौरान मुक्तिधाम में नीमच जिला प्रेस क्लब, प्रेस क्लब मनासा, जिला सेन समाज संगठन, मनासा तहसील सेन समाज संगठन, नीमच जनजागरण मंच, भाजपा संगठन, कांग्रेस संगठन, परशुराम सेना समाज, मनासा नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि अजय तिवारी, पुर्व नगर परिषद अध्यक्ष एवं कांग्रेस नेता रामप्रसाद का कसेरा सहित अन्य सामाजिक एवं राजनीतिक पार्टीयों के जनप्रतिनिधियों द्वारा स्वर्गीय दिनेश सागर सेन को श्रद्धांजली दी गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE