BREAKING NEWS
NEWS : बाल वैज्ञानिक कोई ऐसा काम करें, जिससे.. <<     BIG NEWS : राष्ट्र संत श्री कमल मुनि कमलेश का नाम.. <<     NEWS : थाने स्तर के टॉप 10 में चयनित अवैध अफीम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : भदेसर पुलिस की अवैध मादक पदार्थों की.. <<     NEWS : कलेक्टर राठौड़ ने किया तहसील कार्यालय.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : प्रधान जिला न्‍यायाधीन ने जिला जेल का.. <<     KHABAR : जिला स्वास्थ्य विभाग ने राष्‍ट्रीय डेंगू.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : नल जल योजना की जानी हकीकत, जल निगम के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मनासा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र.. <<     KHABAR : कपास गोदाम में 18 घंटे बाद भी नहीं बुझी आग,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : कलेक्टर जैन ने किया मतगणना केंद्र का.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे राजकुमार गोयल, परिवार में शोक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 18, 2022, 10:39 am
Horoscope 18 November : मिथुन,कर्क और मकर राशि वालों की इच्छाएं होंगी पूरी, कुंभ और मीन राशि वाले रहें सतर्क, पढ़े आज का राशिफल वॉइस ऑफ एमपी के साथ

Share On:-

मेष दैनिक राशिफल 
आज आपको किसी भी निर्णय को बुद्धि विवेक से लेना होगा। व्यक्तिगत मामलों में आज आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। घर परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। आज आप भावनात्मक मामलों में सकारात्मकता बनाए रखें तो आपके लिए बेहतर रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग आज साथी की बातों पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचें। विद्यार्थियों को परीक्षा में जीत मिलने से वह प्रसन्न रहेंगे। जो लोग नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं। उन्हें भी आज कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आज आप अपने घर परिवार में सुख सुविधाओं की कुछ वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं।
विज्ञापन


वृष दैनिक राशिफल 
आज का दिन आपके लिए किसी की कही-सुनी बातों पर भरोसा करने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे और आपको दिए गए सुझावों पर भी अमल करेंगे। आपको विनम्रता व विवेक से काम लेना होगा। यदि किसी बात पर आपको क्रोध आए,तो भी आपको धैर्य बनाए रखना होगा। आपकी वाणी की सौम्यता आज आपको मान सम्मान दिलाएगी। आपको आज जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य मिलने से काफी सारी समस्याएं हल होंगी। आपको आज किसी आवश्यक जानकारी के मिलने पर तुरंत उसे किसी से शेयर नहीं करना है।

मिथुन दैनिक राशिफल
आज का दिन आपके लिए अनुकूल परिणाम लेकर आएगा। आपको कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां जुटाने को मिल सकती है। आपका कोई मित्र आपके साथ छल कर सकता है,जिसे आपको अपनी चतुर बुद्धि का प्रयोग करके पहचानना होगा। कार्यक्षेत्र में आपके साहस व पराक्रम में वृद्धि होगी। आप लोगों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। भाईचारे को बढ़ावा मिलेगा और आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं,लेकिन आपको आलस्य को दूर भगाकर आगे बढ़ना होगा। आपके किसी संपत्ति की प्राप्ति की अभिलाषा आज पूरी होगी। 

कर्क दैनिक राशिफल 
आज का दिन आपके मान सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा। आपको परिवार के किसी सदस्य से कोई वादा बहुत ही सोच विचार करना होगा। यदि आपने जीवनसाथी के लिए किसी नए व्यवसाय को करने का सोचा है,तो अभी कुछ समय रुकना बेहतर रहेगा। घर में आज अतिथि आगमन होने से आपका धन खर्च बढ़ सकता है। जनकल्याण की भावना बनी रहेगी। यदि किसी यात्रा पर जाएं,तो उसमें अपने कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करें,नहीं तो उनके खोने व चोरी होने का भय बना हुआ है। कारोबार में तेजी आने से आप अच्छा लाभ आसानी से कमा पाएंगे। आज आप अपने संस्कारों पर पूरा जोर देंगे।


सिंह दैनिक राशिफल 
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आपकी साख चारों ओर फैलने से आपको खुशी होगी। नवविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। आप अपना एक अलग नजरिया बनाए रखेंगे और अपनी लंबित पड़ी हुई योजनाओं को फिर से शुरू कर सकते हैं। आप किसी सरकारी योजना का पूरा लाभ उठाएंगे। आप किसी काम को करने में निसंकोच आगे बढ़ेंगे,लेकिन आपको अपनी पिछली की गई गलती से सबक लेना होगा। यदि आपके ऊपर कुछ पुराना कर्ज है,तो आप उसे भी काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे।


कन्या दैनिक राशिफल 
आज का दिन आपके सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा। धर्म के कार्यों में आप पूरी रुचि दिखाएंगे। आपको किसी आवश्यक कार्य को जल्दबाजी में पूरा करना होगा,लेकिन परिवार के किसी सदस्य के करियर से संबंधित फैसला बहुत ही सोच विचार कर लें तो आपको लिए बेहतर रहेगा। कुछ खर्चों से आप परेशान रहेंगे। आपको अपने परिजनों का पूरा समर्थन मिलेगा। आपकी कोई पिछली की गई गलती से आपको सबक लेना होगा। किसी निवेश में आप उसकी पूरी जानकारी लेकर ही निवेश करें,तो बेहतर रहने वाला है। जो लोग धार्मिक कार्यक्रमों से जुड़े हैं,उन्हें नाम व शोहरत कमाने का मौका मिलेगा।


तुला दैनिक राशिफल 
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको छोटे व्यापारियों को मन मुताबिक लाभ मिलने से उनकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा,लेकिन आज किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचें। कार्यक्षेत्र में कुछ नई उपलब्धियां हासिल कर सकेंगे। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में भी आप पूरी रुचि दिखाएंगे। आपको किसी काम को अपने अधिकारियों के नेतृत्व में करना बेहतर रहेगा,नहीं तो आपसे कोई गलती हो सकती है। आज आप धन-धान्य से भरपूर होने के कारण परिवार के किसी सदस्य से किए हुए वादे को आसानी से पूरा कर पाएंगे।


वृश्चिक दैनिक राशिफल
आज का दिन आपके पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आएगा। कारोबार में उछाल आने से आपका करियर और चमकेगा। पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में आप चुप्पी बनाए रखें,तो आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आपको शासन-सत्ता का पूरा सहयोग मिलता दिख रहा है। विद्यार्थियों को  किसी प्रकार के पुरस्कार से सम्मानित किया जा सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ किसी शुभ मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। ससुराल पक्ष के लोगों से आपको मान सम्मान मिलेगा,लेकिन आप किसी वाद विवाद में ना पड़े,तो आपके लिए बेहतर रहेगा और आप किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा करके अपने कुछ समस्याओं को हल कर सकते हैं।


धनु दैनिक राशिफल 
आज आप अध्यात्म के कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और आपके कुछ लक्ष्य आपको नजर आएंगे,जिनको पूरा करने के लिए आप पूरी मेहनत करेंगे। यदि विद्यार्थियों ने किसी परीक्षा को दिया था,तो आज उसके परिणाम आ सकते हैं। आप धार्मिक गतिविधियों से जुड़कर नाम व शोहरत कमा सकते हैं। आप मित्रों के साथ किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। यदि सेहत में कुछ समस्या बनी हुई है,तो आज उसमें सुधार हो सकता है। घर परिवार में किसी पूजा पाठ में भजन कीर्तन आदि का आयोजन होने से परिजनों का आना जाना लगा रहेगा।

 

मकर दैनिक राशिफल 
आज का दिन आपको जल्दबाजी में किसी भी कार्य को करने से बचना होगा और आपको घर परिवार में जिम्मेदारियों का बोझ उतना ही उठाना होगा,जितनी आप निभा सके और अक्समात आपको छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपको किसी भी जोखिम भरे काम में हाथ डालने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा अवश्य करना होगा। आप बड़ों की बात सुने और उनकी बात का मान रखें,तभी आप कुछ अच्छे काम कर पाएंगे। कार्यक्षेत्र में स्थितियां सामान्य बनी रहेंगी। व्यवसाय में आप सूझबूझ दिखाकर आगे बढ़े,तभी आपको कुछ अच्छी डील फइनल करने को मिलेंगी।

कुंभ दैनिक राशिफल 
आज का दिन गृहस्थ जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन खुशनुमा रहेगा। अपने साथी का प्रेम और गहरा होगा और वह घूमने-फिरने जा सकते हैं,लेकिन पारिवारिक रिश्तों में आप सामंजस्य बनाए रखें। व्यवसाय में आपको लाभ अधिक मिलेगा। आप किसी भी आवश्यक कार्य को कल पर ना टालें,नहीं तो बाद में समस्या हो सकती है। आपको कुछ मोर्चों में सकारात्मक परिणाम मिलते दिख रहे हैं। साझेदारी में आपने यदि किसी व्यवसाय को किया हुआ है,तो उसमें आप अच्छा लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे,लेकिन आपके कुछ निजी मामले कानून में चल रहे हैं,तो  फैसला आपके पक्ष में आ सकता है।


मीन दैनिक राशिफल 
आज का दिन आपके लिए मेहनत भरा रहेगा। आपको कार्यक्षेत्र में किसी दूसरे के बीच बोलने से बचना होगा,नहीं तो उन्हे अधिकारियों से डाटं खानी पड़ सकती है। आप आज यदि अपने बजट पर ही चलेंगे,तो आप कुछ सेविंग करने में भी कामयाब रहेंगे। आपको अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाना होगा,नहीं तो समस्या आ सकती है। नौकरी में कार्यरत लोग अपनी मेहनत व लगन से आगे बढ़ेंगे। आपको अपनी वाणी से कुछ भी तर्कशील बातें करने से बचना होगा। घर परिवार में आप लोगों का भरोसा जीत जीत सकते हैं,लेकिन आप किसी के साथ भ्रम और बहकावे में ना आए,नहीं तो वह आपका फायदा उठा सकता है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE