BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, एक तरफ.. <<     VIDEO NEWS : शाजापुर में धूमधाम से मना MP का 71वां.. <<     NEWS UPDATE: नीमच में धूमधाम से मना मध्यप्रदेश का.. <<     मप्र स्थापना दिवस पर पोलायकलां में हुआ.. <<     BIG NEWS : नीमच के टाउन हॉल में सजा मध्यप्रदेश.. <<     VIDEO: दीपावली पर माउंट आबू के नक्की झील बाजार.. <<     VIDEO NEWS : सरदार पटेल जयंती पर राजनगर में शक्ति.. <<     VIDEO NEWS : शाजापुर में रातभर पुलिस का बड़ा शिकंजा,.. <<     NEWS UPDATE: स्थापना दिवस पर नीमच को मिला अटल सेतु का.. <<     KHABAR : नगर परिषद में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने.. <<     BIG NEWS : मध्य प्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार और.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर नीमच को मिली.. <<     WEATHER UPDATE: राजस्थान में चक्रवात का असर खत्म होते.. <<     उज्जैन में बड़ा हादसा: होटल के वेस्टेज चैंबर.. <<     VIDEO NEWS : देवास में नए SP आदित्य मिश्रा की एंट्री,.. <<     VIDEO NEWS: रोजी-रोटी कमाकर लौट रहे थे दो दोस्त, घर.. <<     KHABAR : हरदीप पुरी के नामांकन पर नेता प्रतिपक्ष.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 18, 2022, 11:08 am
BIG NEWS : नाज़नीन बानो और टिकटॉक, जब दोस्ती बदली प्यार में तो उठाया ये बड़ा कदम, नेंसी बन लिए दीपक के साथ फेरे, सनातन धर्म अपनाकर बंधी विवाह के बंधन में, जानिए क्या है पूरा मामला, पढ़े पीडी बैरागी की खबर  

Share On:-

मंदसौर। मंदसौर में एक बार फिर प्यार के लिए एक युवती ने धर्म परिवर्तन किया। इस बार गुना जिले की नाजनीन बानो ने प्यार के खातिर मजहब बदला है। युवती ने गैर धर्म के युवक से प्यार किया और अब सनातनी बनकर अपने प्यार के साथ जीवन बिताना चाहती है। जिले में 6 माह में यह पांचवां मामला है जब किसी मुस्लिम ने सनातन धर्म अपनाया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश के गुना जिले के कुंभराज में रहने वाली नाजनीन बानो पिता मोहम्मद जफर को सोशल साइट टिकटॉक पर दीपक पिता विट्ठल गोस्वामी युवक पसंद आ गया। वह उसे फॉलो करने लगी। इसी एप के जरिए दोनों की बात शुरू हुई। दोस्ती प्यार में बदली तो दोनों 6 माह पहले बिना बताए घर से भाग गए। दोनों शादी कर जिंदगी बिताना चाहते थे, लेकिन दोनों के अलग-अलग मजहब होने से शादी नहीं कर पाए।

कुछ दिन पहले लड़के ने अपने परिवार से संपर्क किया और कहा कि नाजनीन सनातन धर्म अपनाना चाहती है। युवक के पिता ने मंदसौर के चेतन्य सिंह से संपर्क किया। इसके बाद गुरुवार रात विधि विधान से गायत्री मंदिर में सनातन धर्म अंगीकार कर नाजनीन बानो नैंसी गोस्वामी बन गई। दोनों ने सात फेरे लेकर विवाह के गठबंधन में बंध गए। नैंसी 19 साल की है और 9 वीं तक शिक्षित है। दीपक की उम्र 22 वर्ष है। वह कॉमर्स में फर्स्ट ईयर का स्टूडेंट है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE