BREAKING NEWS
BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री कृष्णधाम.. <<     KHABAR : हुकुमपुर में खौफनाक रात, चोरों ने तोड़े दो.. <<     KHABAR : केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट बना आदिवासियों.. <<     KHABAR : उज्जैन में हनुमान प्रतिमा हटाने के विरोध.. <<     KHABAR : दतिया राजपरिवार संपत्ति विवाद, ग्वालियर.. <<     KHABAR : दो वर्षों से निरंतर जारी सामूहिक.. <<     BIG VIDEO UPDATE : मालवा में सोयाबीन और मक्का फसल पूरी.. <<     KHABAR : गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा नीमच,.. <<     KHABAR : पूर्व जवानों के सम्मान के साथ सीआरपीएफ.. <<     BIG VIDEO UPDATE : सत्ता की चाबी 'मालवा' पर दिग्गजों की.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नई आबादी पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में.. <<     KHABAR : उज्जैन में तीन मिनट में जलेंगे 25 लाख दीपक,.. <<     NEWS : हिंदी हमारी पहचान और संस्कारों की संवाहक,.. <<     Mausam Vibhag Alert: मालवा-उज्जैन संभाग में मानसून पर लगा.. <<     KHABAR : माधव चौक पर छात्रों की गूंज कार्यक्रम का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 18, 2022, 2:56 pm
NEWS : भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ताओं ने की उपखंड अधिकारी से वार्ता, किसानों एवं नवीन मंडी को चालू करवाने की रखी मांग, पढ़े विशाल श्रीवास्तव की खबर   

Share On:-

मनोहर थाना । उपखंड क्षेत्र मनोहर थाना में रबी सीजन में किसानों को 3 फेस विद्युत सप्लाई 6 घंटे नहीं मिल पा रही है जो मिल रही है उसमें भी बार-बार कटौती की जा रही है। किसानों को खाद की पूर्ति के लिए सरकारी भवनों में खाद की उपलब्धता करवाई जाए तथा क्षेत्र में लगभग 30 प्रतिशत बुवाई हो चुकी है और किसानों को अभी तक गेहूं बीज की उपलब्धता किसानों को नहीं हो पाई है जिससे किसान बाजार से महंगे दामों में बीज खरीदने को मजबूर है। उक्त मांगे भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ताओं ने उपखण्ड अधिकारी से वार्ता के दौरान रखी।  

आगे संघ ने कहा कि मनोहर थाना में नवीन कृषि मंडी बनकर तैयार है लेकिन उसे चालू नहीं की जा रही है। भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ताओं का मानना है कि जब मंडी में व्यापारी अपना माल सुखा सकता है। तो मंडी में संपूर्ण व्यवस्थाएं हैं ऐसे में व्यापारी अपनी मनमर्जी से ही मंडी को चालू करने में लापरवाही कर रहे हैं। उपखंड अधिकारी ने जल्द संपूर्ण समस्याओं के समाधान की बात कही।

इस मौके पर भारतीय किसान संघ के जिला राजस्व प्रमुख राजेंद्र वर्मा, तहसील अध्यक्ष बालचंद लोधा, तहसील मंत्री नेमीचंद लोधा, तहसील सह मंत्री हरिमोहन मीणा, तहसील उपाध्यक्ष बद्रीलाल लोधा, पप्पूलाल तंवर, राम कल्याण मीणा, रतन लोधा राम कल्याण भील सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। 
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE